शहनाज़ हुसैन: सर्दियों में शुष्क हाथों को सुंदर बनाये रखने के 10 टिप्स!

रूखे हाथों से है परेशान? तो इन घरेलू नुस्ख़ों को ट्राई कीजिए!

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

सर्दियों में शरीर के बाकी अंगों की बजाय हाथ ज्यादा शुष्क रहते हैं। हाथों की पिछली ओर वाली त्वचा काफी पतली होती है तथा इसमें तैलीय गं्रथियां भी अपेक्षाकृत कम होती हैं।

गृहणियों के हाथ अपनी दैनिक दिनचर्या के दौरान बार-बार साबुन तथा डिटरजेंट के संपर्क में आते हैं, जिस वजह से हाथों की त्वचा को अत्यधिक नुकसान पहुंचता है और वह शुष्क व रुखे हो जाते हैं।

सर्दियों में त्वचा द्वारा वातावरण में नमी छोड़े जाने की वजह से हाथ काफी खुरदरे हो जाते हैं तथा हाथों की नमी बनाए रखने के लिए घर में धुलाई करती बार रबड़ के दस्ताने पहनने चाहिए, जोकि आपको समीप की दवाई की दुकान पर असानी से मिल जाते हैं।

नहाते समय हाथों का खास ध्यान रखना चाहिए। नहाते समय हाथों पर तेल तथा आद्रता का प्रयोग करना चाहिए। वास्तव में नहाने के तुरंत बाद शरीर में बाड़ी लोशन तथा क्रीम लगाने से शरीर में आद्रता तथा नमी बनी रहती है। हाथों की सुंदरता के लिए आप निम्नलिखित सौंदर्य टिप्स प्रयोग में ला सकती हैं।

नहाने से पहले हाथों तथा पांवों पर तेल की मालिश करें, जिससे त्वचा की कोमलता बढ़ती है। इसके लिए आप तिल या जैतून का तेल प्रयोग में ला सकती है। अत्याधिक खुश्की की दशा में आप शुद्ध बादाम तेल को गर्म करके मालिश के लिए उपयोग में ला सकती हैं।

भारतीय घरों में परंपरागत तौर पर बेसन, दही तथा हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाकर प्रयाग में लाया जाता है। आप इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाकर इसे हल्के से खुरच दीजिए तथा बाद में ताजे पानी से नहाइए। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो-तीन बार प्रयोग में लाइए।

शुष्क तथा सांवली त्वचा वाले हाथों के लिए दो चम्मच सूरजमुखी तेल, 2 चम्मच नींबू का रस तथा एक चम्मच खुरदरी चीनी लीजिए तथा इन सब को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को हाथों पर 15 मिनट तक लगाकर पेस्ट को रगड़कर हटा दें तथा आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में तीन बार प्रयोग में ला सकती हैं।

हाथों तथा पांवों की त्वचा की अत्यधिक खुश्की से निपटने के लिए एक चम्मच ग्लिसरीन को 100 मिली लीटर गुलाब जल में मिलाएं। इस मिश्रण को हाथों तथा पांवों पर लगाने से इन अंगों पर नमी तथा कोमलता आ जाती है।

हाथों के रंग को साफ तथा मुलायम करने के लिए अपनी हथेली में थोड़ी चीनी रखकर इसमें नींबू का रस मिलाकर हाथों की पिछली त्वचा पर हल्के से मालिश कीजिए तथा बाद में हाथ धो डालिए। संतरे के ताजा छिल्के लेकर उन्हें पीस दीजिए तथा इसे अपने हाथों में मलिए। इससे हाथों की त्वचा में निखार आएगा।

ज्यादा रूखे हाथों व नाखूनों के लिए एक चम्मच बादाम तेल, एक चम्मच तिल तेल तथा एक चम्मच गेहूं के बीजों का तेल मिलाकर मिश्रण बना लीजिए। इसे अपनी त्वचा तथा नाखूनों पर प्रतिदिन प्रयोग में लाइए।

बादाम तेल तथा शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे नाखूनों तथा त्वचा पर मिलाइए।

शुष्क नाखूनों के लिए, किसी वनस्पति तेल में अपने नाखूनों को 10 मिनट तक डुबोकर रखें तथा इसके बाद गीले तौलिए से धो डालें। हाथों में दाग धब्बों के लिए नींबू के छिल्कों से दाग धब्बों को रगड़िये इसमें दाग धब्बे हट जाएंगे।

हाथों में चमक लाने के लिए ताजा संतरे को छिलकों को पीसकर इन्हें हाथ पर लगाएं तथा इससे हाथों की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे।

हाथों की शाही उपचार प्रदान करने के लिए चार चम्मच बादाम तेल में एक चम्मच गुलाब जल मिलाइए। इस मिश्रण में आधा चम्मच बैनजोइन टिंचर बूंद-बूंद करके मिलाइए, तथा इन सब का मिश्रण तैयार कर लीजिए।

इस मिश्रण को हाथ पर लगाकर हाथों में सूती मोजे पहनकर रातभर रहने दीजिए तथा अगली सुबह सादे पानी से धो डालिए।

(लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ हैं और हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय हैं)

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source