एवरयूथ की ब्रांड एंबेसडर और 'चश्मेबद्दूर' की नायिका तापसी पन्नू का ब्यूटी टिप्स

एवरयूथ की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री तापसी पन्नू का ब्यूटी सीक्रेट

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

अभिनेत्रियों के लिए अपनी त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल करना सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है और मुश्किल भी होता है। क्योंकि मेकअप और शूटिंग के दौरान तेज लाइट में काम करने के कारण त्वचा पर उसका बहुत बूरा प्रभाव पड़ता है।  सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड एवरयूथ की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि अभिनेत्री होना त्वचा के लिए आफत की बात होती है। अपनी ब्यूटी को बनाये रखने के लिए तापसी के कुछ सौन्दर्य टिप्स हैं-

  • तापसी से यह पूछने पर कि वह अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखती हैं, उन्होंने आईएएनएस को बताया, 'मनोरंजन जगत में काम करना त्वचा को प्रताड़ित करने जैसा है। मैं इस बात का खास ख्याल रखती हूं कि मेरी त्वचा में पानी की कमी नहीं हो। मैं खूब पानी पीती हूँ।' पढ़े-  संतरे के छिलके के 7 ब्यूटी और हेल्थ टिप्स

  • तापसी ने एक अभिनेता के कई सारे ब्रांड से जुड़े रहने की विचारधारा पर अपनी राय देते हुए कहा, 'यह करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि फिल्मों और साक्षात्कारों से ज्यादा प्रभाव टेलीविजन में दिखाए जाने वाले विज्ञापनों का होता है। इसलिए नजरों में बने रहने के लिए हमें कई ब्रांडों से जुड़ना पड़ता है।' उन्होंने कहा, 'हम किस ब्रांड से जुड़े हैं, इससे यह भी पता चलता है कि दर्शकों तक हमारी पहुंच कहां तक है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: bollywoodlife.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source