अर्जुन कपूर ने गर्मी से बचने के लिए नया हेयरस्टाइल अपनाया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का नया हेयरस्टाइल 'मोहौक' हेयरस्टाइल से प्रेरित है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

ईश्कजादा और गुंडे मूवी के नायक अर्जुन कपूर ने किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि गर्मी के दिनों में आराम पाने के लिए अपने हेयरस्टाइल में बदलाव लाया है। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का नया हेयरस्टाइल 'मोहौक' हेयरस्टाइल से प्रेरित है। उन्होंने यह हेयरस्टाइल किसी फिल्म के लिए नहीं अख्तियार किया है। वह कहते हैं कि वह इन गर्मियों में कुछ अलग चाहते थे। अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, 'मुझे लगा कि अपने बाल कटवाने हैं, क्योंकि गर्मी आ गई है। मैं अर्से से अपने बाल बढ़ा रहा था और मैं इससे उकता गया था। यह हेयरस्टाइल पहले से तय या नियोजित नहीं था। मैं बस अपने बालों को छोटे-छोटे करवाना चाहता था। मैंने कहा, 'मैं ऊब गया हूं और जल्द ही बहुत गर्मी पड़ने वाली है, इसलिए चलो बाल कटवा लेते हैं।' पढ़े- ‘तेवर’ फिल्म में अर्जुन कपूर का रफ एण्ड टफ रूप

29 वर्षीय अर्जुन ने अपना नया हेयरस्टाइल ट्विटर पर दिखाया।अर्जुन शनिवार को अर्थ ऑवर के ब्रांड अंबेसडर के रूप में मुंबई में मौजूद थे, इस दौरान उन्होंने अपने अनूठे हेयरस्टाइल के बारे में बात की। ऐसी भी खबरें हैं कि उन्होंने यह नया लुक अपनी आगामी फिल्म के लिए अख्तियार किया है। इस बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, 'नहीं, यह लुक किसी फिल्म के लिए नहीं है।'  पढ़े- अर्जुन कपूर विज़्डम टूथ की वजह से तकलीफ में है

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Arjun Kapoor’s official Twitter account/@arjunk26


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source