
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 20, 2024 3:07 PM IST
Skin care benefits of neem bark: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बिल्कुल क्लीन और खूबसूरत दिखें। मगर रखी या फिर ऑइली स्किन के कारण चेहरे पर किसी न किसी तरह की समस्या हो ही जाती है। अगर आपको भी अपनी स्क्रीन पर पिंपल्स, रिंकल्स या अन्य तरह की परेशानियां होती है तो एक बार नेम को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर करके देखें। अपने अपने बड़े बुजुर्गों से जरूर नीम की पत्तियों और उसके फल निबोरी से होने वाले फायदे के बारे में जरूर सुना होगा। मगर यहां हम आपको नीम की छाल से अपनी स्किन को सुंदर, ग्लोइंग और क्लीन बनाने के कुछ तरीके बताएंगे। दरअसल नीम में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। वहीं कई तरह के पोषक तत्व जैसे एंटी-सेप्टिक, अमीनो एसिड, विटामिन सी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो कि आपकी स्किन को दाग धब्बों, इंफेक्शन और और जवां रखने में मदद करती है। जो महिला व पुरुष पिंपल्स की समस्याओं से परेशान है या उम्र ढलने की वजह से चेहरे पर एजिंग साइन्स देखने की समस्या से परेशान है तो नीम की छाल उसकी मदद कर सकती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि नीम की छाल के स्क्रीन पर कुछ जबरदस्त फायदे।
कील मुंहासे की वजह से आपके चेहरे पर प्राकृतिक रूप से गड्ढे दिखाई देने लगते हैं। जिन्हें नीम की छाल के इस्तेमाल से भर सकते हैं। क्योंकि नीम एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन को अंदर तक साफ करने और कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल: इसके लिए आप नीम की छाल को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। फिर इसमें गुलाब जल और विटामिन सी की गोलियां डालकर एक थिक पेस्ट बना लें। आप इसे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
उम्र बढ़ाने के साथ ही हमारे चेहरे पर रिंकल्स, फाइन लाइंस और झुरिया दिखाई देने लग जाती हैं। साथी आपकी स्किन डल और बेजान भी नजर आने लगती है जो आपको भी अच्छा नहीं लगता। मगर नीम की छाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी एजेंट साइन्स को छुपाने में मदद करता है। इससे आपकी स्किन खूबसूरत और जवान नजर आने लगती है।
ऐसे करें इस्तेमाल: इसके लिए आप नीम की पत्तियां ऑलिव ऑयल और नीम की छाल का पाउडर लेकर एक थिक पेस्ट बना लें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें उसके बाद ठंडे पानी से धो दें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार जरूर करें।
कई लोगों की स्किन वंशानुगत रूप से भी ओली होती है जिस वजह से उन्हें पिंपल्स की समस्या झेलनी पड़ती है और बार-बार चेहरे पर तेल नजर आने से उनका आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में नीम की छाल में मौजूद औषधीय गुण आपकी त्वचा में से सीबम के उत्पादन को कम कर देते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल: एक फेस पैक बनाने के लिए आप दही शहद और नीम की छाल के पाउडर को मिलाकर एक थिक पेस्ट बना लें। इस चेहरे और गर्दन के निचले हिस्से पर अप्लाई करें और कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन से ऑयल आना काम हो जाएगा।
आजकल गलत प्रोडक्ट के इस्तेमाल से अधिकतर लोगों को स्किन इन्फेक्शन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में अपने औषधीय, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल स्किन इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल: स्किन इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप नीम की छाल का पाउडर लें उसमें थोड़ा दूध मिले और एक पेस्ट बना ले इसे आप अपने इंफेक्शन वाले एरिया पर अप्लाई करें। फिर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको इन इंफेक्शन से छुटकारा मिल जाएगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.