
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 15, 2023 4:10 PM IST
Health benefits of face roller: हमारे चेहरे की स्किन हमारे शरीर की दूसरी स्किन से बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। सबसे ज्यादा पिंपल होने का खतरा हमारे चेहरे की स्किन पर ही होती है, वहीं पसीने के कारण एलर्जी, खुजली और जलन जैसी समस्याएं भी अक्सर फेशियल स्किन में भी देखी जाती है। यहां तक कि कुछ लोगों की स्किन को इतनी ज्यादा सेंसिटिव होती है, कि कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने या फिर किसी भी हर्बल उत्पाद का इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होना शुरू हो जाती हैं। यही कारण हैं कि कई महिलाएं इन प्रोडक्ट्स को यूज नहीं करना चाहती हैं। लेकिन सिर्फ इन महंगी चीजों का इस्तेमाल करके ही आप अपनी स्किन के ग्लो को वापस नहीं पा सकती हैं। कुछ टूल्स भी मिल सकते हैं, जो आपकी स्किन को नेचुरल निखार देने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं क्या है फेस रोलर और इसके फायदे।
फेस रोलर एक खास प्रकार का टूल है, जो आपकी स्किन को एक या दो नहीं बल्कि कई फायदे भी देता है। साथ ही यह बार-बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की तुलना में काफी सस्ता है और इसका इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है। अलग-अलग प्रकार के स्किन टाइप्स के लिए अलग-अलग प्रकार के फेस रोलर आते हैं। चलिए जानते हैं क्या है फेस रोलर के फायदे।
फेस रोलर एक बेहद खास तकनीक है और इसका इस्तेमाल करने से कई फायदे मिल सकते हैं -
आपकी स्किन के नेचुरल ग्लो को बढ़ाने में भी फेस रोलर काफी फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरे की स्किन की रक्त वाहिकाओं में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
फेस रोलर स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम भी करता है। बस इस्तेमाल करने से 15 मिनट पहले उसे फ्रीजर में रख दें और उसके बाद धीरे-धीरे वह स्किन की गर्मी को दूर करने लग जाएगा। इसके अलावा यह त्वचा को पोर्स में गंदगी निकालकर उन्हें खोल देता है, जो स्किन की गर्मी को दूर करने में मदद करते हैं।
चेहरी की सूजन को कम करने के लिए भी फेस रोलर का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आंखों के नीचे, होठों के आसपास और गालों पर हुई सूजन के इस्तेमाल से चेहरे की सूजन को कम किया जा सकता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करना चेहरे में होने वाली सूजन जैसी समस्याओं को कंट्रोल करता है।
फेस रोलर एक खास तकनीक के साथ काम करता है, जो स्किन के ढीलेपन को दूर करता है और साथ ही दिन लोगों की स्किन ज्यादा टाइट है, तो उसे ढीला करता है। त्वचा के लचीलेपन को बैलेंस करके बनाए रखने के कारण ही यह आपकी स्किन के लक्षणों को दूर करता है।
फेस रोलर से जितने फायदे आपकी स्किन को मिलते हैं, इसका इस्तेमाल करना भी उतना ही आसान है। इसका इस्तेमाल करते हैं आपको इसे ऊपर की तरह रोल करना है। उदाहरण के लिए जॉलाइन से गालों पर ले जाते हुए कान और आंख की तरफ। माथे पर भी आप नीचे से ऊपर की ओर ही इसको रोल करें।