Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पौष्टिक खाद्द पदार्थ न सिर्फ आपके शरीर और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं बल्कि बालों के क्वालिटी को सुधारने में भी मदद करते हैं। आपके खान-पान और जीवन शैली का पूरा प्रभाव आपके शरीर के साथ बालों पर भी पड़ता है। संतुलित और पौष्टिक आहार आपके बालों के पुटिका(follicle) को सुदृढ़ता प्रदान करने में बहुत मदद करते हैं। उसी तरह जीवन शैली भी बालों को प्रभावित करते हैं जैसे, अगर आप नींद पूरी नहीं करते हैं, धूम्रपान और मद्दपान की आदत है, अच्छे क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं, कोई बीमारी है तो इन सब कारणों से आपके बालों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे- बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद हो जाना या बालों का बेजान लगना आदि। (पढ़े: 4 घरेलु उपचारों के द्वारा सफ़ेद बालों से छुटकारा पायें)
इन सब समस्याओं से राहत पाने का एक ही तरीका है वह है अपने खान-पान और जीवन शैली में सुधार। अगर आप स्वस्थ जीवन शैली जीते हैं तो आपके बाल भी काले और घने होंगे। स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए सबसे पहले संतुलित आहार का सेवन करना सबसे ज्यादा ज़रूरी होता है। संतुलित आहार में कुछ ऐसे खाद्द पदार्थ हैं जो बालों के लिए बहुत लाभाकारी होते हैं जो न सिर्फ आपके बालों को स्वस्थ रखेंगे बल्कि उन्हें सुंदर और काले घने बनाने में भी मदद करेंगे:
पालक: पालक स्वास्थ्यप्रद खाद्दों में एक है। यह विटामिन सी, फोलेट, आयरन, और बीटा कैरोटीन (beta-carotene) का मूल स्रोत होता है जो बालों के फालिकल को स्वस्थ और स्कैल्प को नमीयुक्त बनाने में बहुत मदद करते हैं। जिनको बालों में रूसी की समस्या होती है उनके लिए निदान का काम करता है।
शकरकंद: शकरकंद बीटा कैरोटीन (beta-carotene) और एन्टी-ऑक्सिडेंट (anti-oxidant) का स्रोत होता है जिसको शरीर विटामिन ए में परिवर्तित करने में मदद करता है। जिसके कारण जो एसेनशियल ऑयल (essential oil) निकलता है वह स्कैल्प को नम बनाये रखने और रूसी के कारण बालों को गिरने से रोकने में मदद करता है।
अखरोट: अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड (omega-3 fatty acid) , विटामिन ई और बायोटीन (biotin) नाम का प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो बालों के रंग को काला और घना बनायें रखने में मदद करता है। जिनके बाल कम उम्र में सफ़ेद हो जाते हैं उनके लिए अखरोट बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।
गाजर: गाजर तो बालों के लिए वरदान स्वरूप है क्योंकि यह विटामिनों से भरपूर होता है। गाजर में जो विटामिन ई होता है वह बालों को उगने, काले और घने होने में बहुत मदद करता है। विटामिन सी के कारण स्कैल्प में रक्त का संचार अच्छी तरह से हो पाता है जो बालों को असमय सफ़ेद होने से बचाता है।
अंडा: अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। प्रोटीन के अलावा इसमें आयरन, सल्फर, जिन्क (zinc) और सेलेनियम (selenium) भी पाया जाता है। बालों के लिए आयरन बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इसके कमी से बाल झड़ने लगते हैं। आयरन बालों के पुटिका को (follicle) ऑक्सिजन प्रदान करने में सहायता करता है जिससे बाल स्वस्थ और काले घने नज़र आते हैं। (पढ़े: मानसून में बालों की देखभाल के लिए 4 टिप्स (गैलरी)
चित्र स्रोत: Getty images