चेहरे पर दाग-धब्बे या फिर मुहांसे दूर करने के लिए लगाएं इस पत्ते का पानी, फेसवॉश से खुद कर लेंगे किनारा

अगर आप भी एक्ने, दाग-धब्बों से परेशान हैं तो आप निश्चित रूप से फेसवॉश का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फल का पत्ता ऐसा भी है, जो आपकी स्किन से जुड़ी इन परेशानियों को कम कर सकता है?

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 12, 2022 1:38 PM IST

बढ़ता प्रदूषण, खराब खान-पान और आपकी गतिहीन जीवनशैली आपकी सेहत को ही नहीं बल्कि आपकी स्किन को भी काफी हद तक प्रभावित करने का काम करती है। शरीर के दूसरे अंगों की स्किन की बात करें तो हमारा चेहरे की स्किन सबसे ज्यादा दिखाई देती है, जिसकी वजह से आपके लिए चेहरे की स्किन को हेल्दी बनाना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप सही डाइट या फिर सही स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं कर रहे हैं तो आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप भी एक्ने, दाग-धब्बों से परेशान हैं तो आप निश्चित रूप से फेसवॉश का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फल का पत्ता ऐसा भी है, जो आपकी स्किन से जुड़ी इन परेशानियों को कम कर सकता है? अगर आप उसके बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आपको बताते हैं एक ऐसे पत्ते के बारे में, जो आपकी स्किन को फायदा पहुंचाता है।

1-किस फल का पत्ता है ये

अमरूद का सेवन कई बीमारियों में आपको फायदा पहुंचाने का काम करता है और इसका पत्ता आपके लिए कई चीजों में काम आता है। इन्हीं में से एक है स्किन समस्याओं में। दरअसल अमरूद के पत्तोंमें मौजूद औषधीय गुण कई स्किन समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। विटामिन सी, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अमरूद के पत्ता एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण से भी भरा हुआ होता है, जो स्किन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

2-कैसे करें अमरूद के पत्ते का इस्तेमाल

अमरूद के पत्ते से स्किन समस्याओं को दूर करने के लिए आपको जरूरत है सही तरीके से इस पत्ते का इस्तेमाल करने की। इसके लिए आपको करना क्या हैः

1-सबसे पहले अमरूद के पत्तों को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें

2-उबालने के बाद पानी को छान लें

3-उबालने के बाद इस पत्ते के गुण पानी में आ जाते हैं।

4-अब आप इस पानी से अपने चेहरे को धो सकते हैं।

3-क्या होगा फायदा

3.1- अमरूद के पत्तों का पानी हमारी स्किन में छिपे डेड स्किन सेल्सको निकालने में मदद करता है। दरअसल इस पानी में पत्तों की वजह से एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी खराब स्किन की परत को बाहर निकाल फेंकते हैं, जिससे चेहरे पर निखार आता है।

3.2 अमरूद के पत्तों वाला पानी आपकी स्किन के लिए एंटी एजिंग का काम करता है, जिसकी मदद से चेहरे की झुर्रियां खत्म करने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना इस पानी से अपना चेहरा धोते हैं तो आपको इससे स्किन टाइट रखने में भी मदद मिलती है।

3.3- अमरूद के पत्तों वाला पानी ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जो स्किन में मौजूद ऑयल को कंट्रोल करने का काम करता है। इस पानी की मदद से कील-मुंहासे भी दूर होते हैं।

3.4- अमरूद के पत्तों वाला पानी आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर कर सकता है। इतना ही नहीं इस पानी की मदद से टैनिंग भी दूर हो सकती है।

3.5 अमरूद के पत्तों वाला पानी स्किन पर हो रही खुजली, रैशेज और जलन को कम करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source