... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 3, 2018 7:37 PM IST
Image credits by: औरतों और पुरुषों की स्किन टोन में फर्क होता है। इसलिए जरूरी है कि चेहरे का रखरखाव करते समय इस बात को ध्यान में रखें। © Shutterstock
खूबसूरत दिखना सिर्फ महिलाओं का ही हक़ नहीं है, बल्कि पुरुषों का भी है। उन्हें भी हैंडसम दिखने का हक़ है। बहुत से पुरुष खुद का ध्यान बड़े अच्छे से रखते हैं, लेकिन कुछ होते हैं जो इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देते। जबकि कुछ हैंडसम तो दिखना चाहते हैं, पर उन्हें यह नहीं मालूम होता कि अपना ख्याल उन्हें कैसे रखना है। यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो पुरुषों को बना सकते हैं और भी हैंडसम।
शेविंग, स्क्रब फेसवाश : हैंडसम दिखने के लिए शेविंग करना बहुत जरुरी है। लेकिन आज का ट्रेंड बियर्ड चल रहा है। अगर आप बियर्ड लुक नहीं चाहते तो क्लीन शेव रखें। इसके बाद फेस को स्क्रब बेहतर है। फेसवाश से चेहरा साफ करना न भूलें इससे चेहरे पर एक इंस्टेंट ग्लो और स्मूथनेस आती है।
टोनर मॉश्चराइजर : फेस को क्लीन करने के बाद अपने चेहरे की स्किन पर पीएच को बैलेंस बनाए रखने के लिए कोई अच्छा टोनर इस्तेमाल करें। टोनर को कॉटन में लेकर फेस पर लगायें और उसे ड्राइ होने दें। इसके बाद हल्का मॉश्चराइजर लगाएं। इस सीजन में पुरुषों के लिए टिंटेड मॉइश्चराइजर बेस्ट होता है जिससे चेहरा नैचुरल ग्लोइंग लगता है।
कॉम्पैक्ट पाउडर : अक्सर ही पुरुषों का चेहरा जल्दी ऑयली लगने लगता है इसलिए बाहर निकलने के पहले अच्छा स्किन शेड से मैच करता कॉम्पेक्ट लगाना न भूलें। इससे चेहरा चिपचिपा नहीं लगेगा।
कंसीलर : तनाव और ओवरबर्डन की वजह से कभी-कभी आंखों के नीचे डार्क सर्किल हो जाते हैं। इससे बचने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। कंसीलर यूज करने के बाद हल्का फाउंडेशन भी लगायें। इससे आपका चेहरा चमकने लगेगा।
लिप बाम : ये सिर्फ लड़कियों के लिए ही नहीं, बल्कि लड़कों के लिए भी जरुरी है। होंठों की त्वचा काफी मुलायम होती है और बहुत जल्दी डीहाइड्रेट हो जाती है। इस मौसम में होंठों को साफ्ट शाइनी बनाये रखने के लिए लिप बाम भी जरूर लगाएं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.