
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : May 7, 2026 12:13 PM IST
Medically Verified By: Shahnaz Husain
धूप से बचाव कैसे करें?
Dhoop Se Hair Or Skin Damage Hone Se Kaise Bachaye: इसमें कोई दो राय नहीं है कि धूप में रहने चेहरे भले ही हमारा चेहरा पूरा ऑयली, डार्क और पसीना-पसीना हो जाए, लेकिन शरीर के बाकी हिस्सों की त्वचा धूप में झुलसकर बहुत ही ज्यादा ड्राई हो जाती है। इसी तरह बालों का भी है कि स्कैल्प पसीने और डैंड्रफ से चिपचिपी हो जाती है। स्किन टैनिंग के अलावा, त्वचा धूप की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आती है, जिसके कई लंबे समय तक रहने वाले प्रभाव होते हैं। जैसे फाइन लाइंस और रिंकल के साथ-साथ पिग्नेंटेशन होना।
वैसे तो यह बहुत ही आम समस्याएं हैं जिनसे हर कोई गुजरता है, लेकिन अगर ध्यान न दिया जाए तो यह स्किन और बालों की हेल्थ को काफी हद तक बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया है जो धूप से आपके बाल और त्वचा को बचाने में मदद करेंगे।
गर्मियों में स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप 2 चम्मच पिसे हुए बादाम लें और उसमें थोड़ा सा दही या ठंडा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस तैयार मिश्रण को सर्कुलेशन में अपने चेहरे, हाथों व धूप से झुलसी त्वचा पर लगाएं। इसे 5 मिनट तक अच्छे से स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें।
हम चाहे कितनी भी सनस्क्रीन क्यों न लगा लें या फिर फुल बाजू के कपड़े ही क्यों न पहन लें, स्किन को टैन होने से रोकना मुश्किल होता है। ऐसे में आप एक कटोरी में दही लें और उसमें दो चुटकी हल्दी मिला लें। अप आप इसे रोजाना अपनी टैन स्किन पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक सूखने के बाद धो लें।
सूरज की हानिकारक किरणों से जल चुकी त्वचा पर राहत पाने के लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स, हाइड्रेटिंग और कूलिंग गुण होते हैं। साथ ही एलोवेरा में जिंक होता है, जो असल में एंटी-इंफ्लामेटरी की तरह काम करता है और सूजन व रेडनेस को कम करने में मदद करता है।
कई महिलाओं व पुरुषों के साथ ऐसा होता है कि धूप में रहकर वापस घर आने पर पूरा चेहरे लाल, डस्ट से भरा हुआ और टैन नजर आता है। ऐसे में आप आराम और ठंडक पाने के लिए सनबर्न वाले हिस्से पर खीरे के ठंडे टुकड़े रख सकते हैं या फिर रूई की मदद से खीरे का रस भी लगा सकते हैं। आप ठंडे खीरे को कद्दूकस करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, जिससे समस्या ठीक होगी।
धूप में रहकर पतले व कमजोर हो चुके बालों के लिए एक्सपर्ट ने हॉट ऑयल ट्रीटमेंट लेने की सलाह दी है। इसमें आपको हफ्ते में दो बार, एक चम्मच अरंडी का तेल और एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिला लें। इसे हल्का गर्म करें और बालों व स्कैल्प पर लगाएं। नहाने से 1 घंटे पहले लगाएं और फिर नहाते समय हेयर वॉश कर लें।
एक्सपर्ट सुझाती हैं कि आप हेयर सीरम या कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी बहुत थोड़ी मात्रा लें और उसी तरह लगाएं, लेकिन इसे धोएं नहीं। इसे बालों के सिरों पर भी लगाएं। यह न सिर्फ बालों को प्रोटेक्ट करता है, बल्कि उन्हें मुलायम और चिकना भी बनाता है।
Highlights
डिस्क्लेमर- स्किन और हेयर को धूप से डैमेज होने से बचाना है तो हो सके तो, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। धूप में निकलते समय अपने बालों को ढकना न भूलें। टोपी पहनें, या छाता साथ रखें, या फिर किसी स्कार्फ से अपने बालों को ढक लें। वहीं स्किन के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और फुल स्लीव पहनें।
तेज धूप से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणें (UV Rays) सनबर्न, एजिंग और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
स्किन बैरियर (त्वचा की सुरक्षात्मक परत) को मजबूत करने के लिए सौम्य क्लींजर का उपयोग करें, सिरामाइड्स और हाइल्यूरोनिक एसिड युक्त मॉइस्चराइज़र लगाएं, और सनस्क्रीन का प्रयोग अनिवार्य करें।
आपको 50 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
कच्चे दूध में हल्दी और नींबू का मिलाएं और टैन वाली त्वचा पर लगाएं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.