hamburger icon
A
Read in English

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर चाहती हैं दुल्हन जैसा ग्लो, तो ट्राई करें ये 4 होममेड फेस पैक

Glowing Skin Tips: हरतालिका तीज की तैयारियां कई महीनों पहले शुरू हो जाती हैं। इस खास मौके पर खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए आप होममेड फेस पैक्स ट्राई कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 15, 2023 10:25 AM IST

Glowing Skin Tips: हरतलिका तीज इस साल 18 सितंबर को है। यह त्यौहार हर सुहागन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन उपवास करती हैं। इस खास मौके पर हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाकर महंगे-महंगे फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन आप चाहें तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए होममेड फेस पैक्स को ट्राई कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 4 फेस पैक बता रहे हैं, जिन्हें लगाने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आएगा।

बेसन और हल्दी फेस पैक

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप बेसन और हल्दी का फेस पैक लगा सकती हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच हल्दी और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस फेस को लगाने से आपकी त्वचा पर मौजूद गंदगी हट जाएगी और चेहरा चमकदार बनेगा।

रोज फेस पैक

अगर आप चेहरे पर गुलाबी निखार पाना चाहती हैं, तो रोज फेस पैक लगा सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए 15-20 गुलाब की पंखुड़ियां को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में 2 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगा।

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर फेस पैक

निखरी त्वचा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। यह फेस पैक आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को हटाएगा। साथ ही, चेहरे को नैचुरली ग्लोइंग बनाने में भी मदद करेगा।

शहद और नींबू फेस पैक

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या पिगमेंटेशन है, तो आप शहद और नींबू का फेस पैक लगा सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच शहद लें। इसमें नींबू के रस की 4-5 बूंदें डालकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा साफ और निखरी हुई नजर आएगी।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप इन फेस पैक्स को ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है,  तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।