
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 25, 2021 7:45 PM IST
In addition, some ingredients can be irritating or harmful when used in excess or combined with other elements (e.g. going out in the harsh sun after using lemon on the face).
Harmful Natural Ingredients for Skin: कई बार चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कुछ लोग इतना ज्यादा घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं कि उसका भी चेहरे पर उल्टा असर होता है। ऐसे में त्वचा निखरने की जगह बिगड़ (Beauty hacks side effects) जाता है। पहले से और भी ज्यादा खराब लगने लगता है। घर में रखी चीजें हर टाइप की स्किन के लिए सही हो, सूट करे जरूरी नहीं है। जो चीजें हम लगातार इस्तेमाल करते आ रहे हैं, उसका उल्टा असर भी आपकी त्वचा पर हो सकता है। जानें, ऐसी कोन सी घरेलू चीजें हैं, जो चेहरे को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा (Harmful Natural Ingredients for Skin) सकती हैं।
आपकी त्वचा बहुत ज्यादा तैलीय है, तो नारियल तेल के इस्तेमाल से बचें। ऑयली फेस पर नारियल तेल लगाने से यह स्किन के पोर्स में जम सकता है, जिससे त्वचा धोने के बाद भी चिपचिपी नजर आएगी। यह रोम छिद्र को बंद कर देता है, जिससे आपको मुंहासे निकल सकते हैं।
दालचीनी का कुछ लोग चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं। याद रखें, इसकी तासीर गर्म होती है और जब आप दालचीनी को गर्मी के मौसम में चेहरे पर लगाते हैं, तो त्वचा में तेज जलन हो सकती है। जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील है, उन्हें दालचीनी पाउडर युक्त फेस पैक को चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए।
नींबू विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होने के कारण एसिडिक प्रवृति का होता है। यदि आप त्वचा (Harmful Natural Ingredients for Skin in hindi) पर हुए दाग-धब्बों को दूर करने के लिए नींबू का रस दिन में दो से तीन बार चेहरे पर लगाते हैं, तो त्वचा पर लाल धब्बे, एलर्जी हो सकती है।
टमाटर का जूस चेहरे से टैनिंग दूर करता है। त्वचा को स्मूद बनाता है, लेकिन आपकी स्किन अधिक ड्राई है, तो टमाटर का जूस लगाने से बचें। खासकर, सिर्फ टमाटर का जूस चेहरे पर ना (Natural ingredients which is harmful for skin) लगाएं, इसे आप दही, बेसन, मलाई आदि चीजों के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। डायरेक्ट टमाटर का जूस लगाएंगे, तो त्वचा पर जलन हो सकती है।
मलाई का इस्तेमाल भी चेहरे को सॉफ्ट बनाने के लिए महिलाएं खूब करती हैं। इसका अधिक इस्तेमाल ऑयली स्किन वालों को करने से बचना चाहिए (Beauty hacks side effects)। ऑयली स्किन वालों के पोर्स मलाई से बंद हो सकते हैं, जिससे व्हाइटहेड्स भी हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.