हरियाली तीज पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान
शहनाज़ हुसैन की मेकअप टिप्स जो तीज पर आ सकती हैं आपके काम।
Written by Sadhna Tiwari|Updated : July 20, 2018 5:24 PM IST
तीज का त्योहार सुहागिनों का त्योहार है और इस महिलाएं दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं। मेंहदी, पारम्परिक कपड़े, गहने और मेकअप इस त्योहार की खासियत हैं और इस दिन मेकअप में आप थोड़ा ग्लिटर इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऐसे करें तीज पर मेकअप:
Add The HealthSite as a Preferred Source
सबसे पहले त्वचा को साफ करके इस पर लिक्विड मॉश्चाइज़र लगाएं। ऑयली स्किन के लिए एस्टीजेंट लोशन का इस्तेमाल कीजिए।
कुछ मिनटों के बाद कंसीलर लगाएं। यह त्वचा के दाग धब्बों को कवर करता है।
सही फांउडेंशन चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी त्वचा काफी साफ है तो हल्दी गुलाबी टोन वाले मटमैले रंगों का चयन करें।
अगर आपकी त्वचा का रंग साफ है लेकिन पीला पड़ गया है तो गुलाबी टोन की बजाय मटमैले या बिस्किट जैसे शेड्स वाले फाउंडेशन चुनें।
सांवले रंग वाली महिलाओं के लिए ब्राउन-मैट फाउंडेशन बेहतरीन होता है।
तीज जैसे विशेष त्योहार के लिए आप गोल्ड फांउडेशन का चयन भी कर सकती है। इसे चेहरे पर लगाकर गीले स्पंज से ब्लेन्ड कीजिए। गालों को ब्लशर से स्ट्रोक करें। इसे चीकबोन पर लगाते समय हल्के से ऊपर और नीचे की तरफ घुमाएं। इसके बाद चीकबोन पर हल्के रंग का हाइलाइटर लगाकर अच्छे तरीके से ब्लेंड करें।
रात में आप ब्लशर और लिपस्टिक के लिए अलग-अलग रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन टोन एक ही कलर फैमिली के होने चाहिए।
अगर आपने ऑरेंड लिपस्टिक लगाई है तो पिंक ब्लश का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
आंखों के मेकअप के लिए ऊपरी पलक पर हल्के भूरे रंग की आई शैडो लगाइए। डार्क आई पेंसिल से आंखों की आउटलाइन बनाएं। स्मज्ड लुक के लिए आंखों की ऊपरी परत पर डार्क आई शैडो भी अच्छे होते हैं।
ब्रान्ज शैडो को ऊपरी परत पर लगाएं। आई लाइनर के साथ आप गोल्ड, सिल्वर या ब्रान्ज आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती है।
सामान्य भारतीय रंग के लिए आप लिपस्टिक में हल्के या डार्क लाल रंग के शेड की लिपस्टिक का प्रयोग कर सकती हैं। गहरा गुलाबी रंग भी काफी जंचता है। आरेंज एक ऐसा शेड है जो ज्यादातर स्किन टोन्स के साथ मेल खाता है।
बिंदी भारतीय महिलाओं के चेहरे की आभा को बढ़ाने का काम करती हैं। अपने कपड़ों से मेल खाती प्यारी-सी बिंदी लगाएं। चमकीले स्टोन्स जड़ी हुई या चमकीले रंगों की बिंदी भी पारंपरिक कपड़ों के साथ बहुत जंचती है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.