Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हरियाली तीज पर अपनाएं ये मेकअप टिप्‍स, दिखेंगी गॉर्जियस

ये टिप्स अपनाएंगी तो तीज पार्टी में दिखेंगी सबसे अलग।

हरियाली तीज पर अपनाएं ये मेकअप टिप्‍स, दिखेंगी गॉर्जियस

Written by Yogita Yadav |Published : August 9, 2018 6:45 PM IST

महिलाओं को पसंदीदा त्‍योहार हरियाली तीज आने वाला है। इस दिन हर महिला खास दिखना चाहती है, लेकिन मुश्किल होती है बारिश के मौसम से। तैयार होते हुए डर लगता है कि कहीं ऐसा न हो कि फुल मेकअप के बाद आप निकले तीज पार्टी पर और बारिश सब खराब कर दे।

अगर रहता है डर

तीज पार्टी आजकल का ट्रेंड बन गई है। हर महिला इस पार्टी में खास दिखना चाहती है। पर अकसर ये पार्टियां खुले में आयोजित होती हैं। जिससे बारिश का डर तो लगा ही रहता है। अगर यही डर आपको भी है तो आप ये टिप्‍स अपना सकती हैं।

Also Read

More News

मानसून मेकअप टिप्‍स

  • मानसून में तीज पार्टी के लिए चटख रंग के सिंथेटिक कपड़ों का चयन करें, जिससे बारिश में खराब होने का डर न हो।
  • लाइट और नेचुरल मेकअप करें।
  • बेहतर होगा हैवी फाउंडेशन, ब्लश आदि न लगाएं।
  • अगर आपको मेकअप लगाना ही है, तो पहले चेहरे पर ब़र्फ रगड़ लें, इससे मेकअप टिका रहेगा और भीगने पर भी वो फैलेगा नहीं।
  • अगर आपकी स्किन ड्राई या कॉम्बीनेशन है, तो ब़र्फ रगड़ने के बाद टोनर अप्लाई करें।
  • अगर ऑयली है, तो ब़र्फ रगड़ने के बाद एस्ट्रिंजें लगाएं।
  • स्टाइलिश लुक के लिए आप ब्राइट कलर की वॉटरप्रूफ लिपस्टिक यूज़ कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें - झुर्रियां दे रहीं हैं दस्‍तक, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

  • वॉटरप्रूफ काजल और आईलाइनर भी लगा सकती हैं।
  • इस मौसम में आप कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
  • आईशैडो में क्रीमी पिंक, लाइट ब्राउन, पेस्टल और बेज कलर्स इस सीज़न को कॉम्प्लीमेंट करते हैं।
  • वॉटर बेस्ड मॉइश्‍चराइज़र्स ही यूज़ करें।
  • हेयर स्टाइल सिंपल रखें, बाल शॉर्ट रख सकती हैं, तो बेहतर है।
  • आईब्रोज़ ट्रिम करवाकर रखें, क्योंकि इस मौसम में आईब्रो पेंसिल यूज़ करना बैड आइडिया है, वो कभी भी स्मज होकर आपका लुक ख़राब कर सकती है।
Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-Shutterstock.

About the Author

... Read More