
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 21, 2020 9:28 AM IST
Happy Birthday Kareena Kapoor: 40 की हुईं करीना कपूर! इस उम्र में भी उनकी बेदाग, दमकती त्वचा का राज हैं ये 5 ब्यूटी टिप्स।
Happy Birthday Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज करीना 40 वर्ष की हो गईं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें फैंस की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। करीना कपूर ने भी अपने जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद स्पेशल और इमोशनल पोस्ट लिखा है। करीना ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'जैसे ही मैं 40वें साल में जा रही हूं मैं बैठना चाहती हूं. मैं समझना चाहती हूं. प्यार करना, हंसना, भूलना, माफ करना चाहती हूं। मुझे ताकत देने के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिसने मुझे मजबूत बनाया है।' उन्होंने आगे लिखा है, "कुछ सही, कुछ गलत, कुछ बहुत अच्छा, कुछ बुरा, लेकिन फिर भी धन्यवाद। हे बिग 40 मेक इट बिग।"
ये तो रही उनके बर्थडे पर इमोशनल पोस्ट की बात। अब बात करते हैं, उनके ब्यूटी सीक्रेट्स की। आखिर कैसे करीना कपूर की त्वचा 40 वर्ष की उम्र में भी इतनी दमकती, ग्लोइंग, रिंकल्स फ्री, बेदाग नजर आती है? क्या आप नहीं जानना चाहेंगी, उनकी ब्यूटिफुल स्किन (kareena kapoor beauty secrets) का राज? हम आपको बता रहे हैं करीना कपूर के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स, जिसे वे कभी नहीं करती हैं मिस...
करीना अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं। करीना अपनी त्वचा पर बादाम का तेल लगाना पसंद करती हैं। उनकी मां बबीता भी इस तेल का इस्तेमाल करती थीं। बादाम के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को पोषण देता है। स्किन को मॉइस्चराइज्ड और कोमल बनाए रखता है। बादाम का तेल यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
एक अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर त्वचा को शुष्क होने से तो बचाता ही है, इसे हाइड्रेटेड भी रख सकता है। करीना भी अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करना कभी नहीं भूलती हैं। वह अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो बार मॉइस्चराइज करती हैं।
करीना अपने चेहरे पर शहद लगाना बहुत पसंद करती हैं। फेसमास्क बनाने के लिए वे शहद में दही मिलाकर चेहरे पर अप्लाई (kareena kapoor beauty secrets) करती हैं। लॉकडाउन के समय में आप भी DIY फेसमास्क का उपयोग करके पा सकती हैं करीना सी ग्लोइंग स्किन। इसके अलावा, करीना कपूर चेहरे पर निखार और ग्लो बनाए रखने के लिए बेसन, दही और थोड़ी सी हल्दी को मिलाकर उबटन बनाती हैं और इसे चेहरे पर लगाती हैं।
अक्सर लोग पानी कम पीते हैं, लेकिन चेहरे को हेल्दी और उसकी नमी बनाए रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। सेलेब्स भी अपनी ब्यूटी टिप्स में पानी को बहुत महत्व देते हैं। पानी पीना त्वचा के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है। आप जितना अधिक पानी पिएंगे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और इसे हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। आप पानी के अलावा, नारियल पानी भी पी सकते हैं। नारियल पानी विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। कोलेजन के निर्माण में सहायता करता है।
फिट रहने के लिए करीना कपूर पीती हैं ”एबीसी” जूस, आप भी पिएं ! जानें क्या है यह स्पेशल जूस