
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : November 13, 2025 1:11 PM IST
Juhi Chawla Ki Healthy Skin Ka Raj: 1986 में अपनी पहली फिल्म 'सल्तनत' करने वाली जूही चावला आज 2025 में भी उतनी ही लोकप्रिय हैं जितनी की वह 39 साल पहले थीं। यही नहीं इससे पहले सन 1984 में वह मिस इंडिया के खिताब की विजेता भी रह चुकी हैं। इसका मतलब यह है कि फिल्मों से पहले से ही जूही अपनी खूबसूरती का परचम लहराती आ रही है।
आज 58 की उम्र में भी वह उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी की 'फिल्म दिल है हिंदुस्तानी' में थीं। ऐसे में भला कौन नहीं जानना चाहेगा कि उनकी इस दमकती, हेल्दी और क्लियर स्किन का राज क्या है! इसलिए आज हम आपको इस लेख में आज यानी कि 13 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाती एवरग्रीन एक्ट्रेस जूही चावला की एजलेस और ग्लोइंग स्किन का राज बताने वाले हैं। इसी के साथ हम यह भी जानेंगे कि वह अपने घने बालों पर भी क्या लगाती हैं।
जूही चावला अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए 5 स्टेप फॉलो करती हैं, जिसमें हेल्दी डाइट, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, अच्छे से सोना, स्किन को प्रोटेक्ट करने वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना, वर्कआउट और कुछ घरेलू नुस्खे शामिल हैं। इन्हीं स्टेप्स को आप भी फॉलो करके जूही की तरह बढ़ती उम्र में भी जवां और चमकदार रख सकते हैं। आइए अब हम एक्ट्रेस के घने लंबे बालों का राज जानें।
एक बहुत पुराने इंटरव्यू के दौरान जूही चावला ने अपना हेयर केयर करने का तरीका बताया था। जिसमें उन्होंने कहा कि 'सच कहूं तो मैं कुछ भी नहीं करती हूं। मेरा रूटीन बस ये है कि मैं हर 3-4 दिन में अपने बालों पर तेल लगाती हूं।' जूही ने बताया कि उनकी दादी उनके बालों पर नारियल का तेल लगाती हैं, जो उनके बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और उन्हें मोटा बनाता है।
View this post on Instagram
नारियल के तेल में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन ई, के, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण। यह सभी हमारे बालों को डैमेज होने से बचाने, हेयर फॉल को कम करने, जड़ों को मजबूत करने और उन्हें नेचुरल तरीके से लंबा-घना बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी जूही चावला की तरह हर उम्र में अपनी सिर पर बालों को घना देखना चाहती हैं तो नारियल के तेल की मालिश करना बिल्कुल न भूलें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।