
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 3, 2024 10:58 PM IST
Summer skin care after 60: फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी (Actress Himani Shivpuri) गर्मियों में अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखती हैं। 63 साल की उम्र में अपनी स्किन का ख्याल हिमानी शिवपुरी कैसे रखती हैं इसके बारे में उन्होंने हाल ही में बात की। बता दें कि, उम्र बढ़ने के साथ स्किन में भी बदलाव आने लगते हैं और स्किन अपनी नेचुरल मॉइस्चर खोने लगती है। वहीं, स्किन पर बदलते मौसम और प्रदूषण का भी असर देखा जाता है। इन सबके बीच हिमानी शिवपुरी कैसे अपनी त्वचा का ध्यान रखती हैं आइए जानें। (Himani Shivpuri skincare secrets in summer in hindi)
View this post on Instagram
हिमानी ने कहा गर्मी में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए एक ही मंत्र फॉलो करती हूं कि, जितना संभव हो सके, उतना हाइड्रेटेड रहें। ढेर सारा पानी पीएं इससे आपकी बॉडी और स्किन दोनों हेल्दी बनेंगी।
अभिनेत्री ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि वह एयर कंडीशनर वाली जगहों पर ज्यादा देर तक न रहें। उन्होंने कहा, मैं कोशिश करती हूं कि एसी की हवा में ज्यादा न रहूं, क्योंकि यह बहुत हानिकारक (Air conditioner side effects for skin) है। कमरे में एसी की हवा और बाहर की गर्म हवा दोनों, मेरे शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है। सच तो यही है कि एसी की हवा आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती है। इसलिए जब भी मैं कार से ट्रैवल करती हूं, तो कोशिश करती हूं कि जितनी देर हो सके एसी ना चलाऊं। क्योंकि एसी की हवा स्किन का नेचुरल मॉइस्चर खत्म कर देती है। जिससे स्किन ड्राई दिखायी देने लगती है।
आईएएनएस से बात करते हुए हिमानी ने कहा, जब हम स्टूडियो में होते हैं और लाइट्स के नीचे होते हैं तो आपको पसीना अधिक आता है और शरीर से इसेंशियल सॉल्ट निकल जाता है। ऐसे में मैं नमक के साथ नींबू पानी पीती हूं। मैं नींंबू पानी में चीनी नहीं मिलाती क्योंकि मुझे डायबिटीज है। लेकिन जो लोग डायबिटीज के मरीज नहीं हैं, वे थोड़ी सी शक्कर अपने नींबू पानी में मिला सकते हैं। गर्मियों में सबसे हेल्दी ड्रिंक्स नींबू पानी (Lemon water) या छाछ (Butter Milk) ही हैं।
हिमानी ने कहा कि फिट रहने के लिए उन्हें जिम जाना पसंद नहीं है। हिमानी केवल पैदल चलने और योगाभ्यास ही करती हैं।
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.