Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Sardiyo me Hath ki DekhBhal Kaise Kare: सर्दियों में कम नमी और शुष्क हवाओं की वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में सभी लोग अपने चेहरे की तो पूरी देखभाल करते हैं। लेकिन, हाथों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, सर्दियों में हाथों की त्वचा को भी पूरी देखभाल की जरूरत होती है। हाथों की केयर के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इनसे हाथों की त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आने लगेगी। त्वचा का रंग चेहरे से मैच होने लगेगा। आइए, जानते हैं सर्दियों में हाथों की देखभाल कैसे करें (Sardiyo me Hath ki DekhBhal Kaise Kare)?
हाथों की केयर करने के लिए आपको हैंड वॉश का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप माइल्ड हैंड वॉश यूज कर सकते हैं। हाथों की देखभाल के लिए सल्फेट फ्री और केमिकल फ्री हैंड वॉश का यूज करना चाहिए। क्रीम बेस्ड हैंड वॉश हाथों के लिए फायदेमंद होता है। इससे त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।
हाथों को समय-समय पर एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। एक्सफोलिएट करने से त्वचा पर जमी सारी डेड स्किन सेल्स निकल जाती है। इसके लिए आप किसी स्क्रबर का यूज कर सकते हैं। आप चाहें तो चावल के आटे से भी हाथों की स्क्रबिंग कर सकते हैं। इसके बाद हाथों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे हाथ साफ और खूबसूरत नजर आने लगेंगे।
हाथों को बार-बार मॉइश्चराइज करते रहें। हाथ धोने के तुरंत बाद, मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इसके लिए आप अपने स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं।
हाथों को मुलायम और कोमल बनाने के लिए आप तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सर्दियों में हाथ रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में हाथों की तेल से अच्छी तरह से मालिश जरूर करें। इसके लिए आप नारियल के तेल या बादाम के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।