... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 10, 2020 7:36 PM IST
They are packed with essential minerals, vitamins, proteins, and fatty acids, vital for overall health and well-being. Regular consumption of Halim seeds for at least two months can significantly elevate iron levels in haemoglobin, preventing hair loss caused by iron deficiency anaemia. Halim seeds are also rich in phytoestrogens, which are beneficial for women in regularizing menstrual cycles.
Rujuta Diwekar Hair Loss Tips : बाल झड़ने की समस्या से अधिकतर लोग परेशान होते हैं। बारिश के मौसम में काफी ज्यादा बाल झड़ने की शिकायत होती है। दरअसल, बरसात की वजह से बालों में नमी बनी रहती है, इसलिए रुसी की परेशानी काफी अधिक बढ़ जाती है। इसके साथ ही स्कैल्प पर जमा गंदगी के कारण इंफेक्शन बढ़ने के चांसेज ज्यादा होते हैं। इन्हीं कारणों से बारिश के सीजन में बाल अधिक झड़ते हैं। पोषणत्तव विशेषज्ञ और लेखक, रुजुता दिवेकर सोशल मीडिया पर अधिकतर समय अपने वीडियो शेयर करती हैं, जिसमें वे हेल्थ और डाइट से जुड़े टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए एक देसी नुस्खा शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने उस व्यक्ति की भी फोटो शेयर की है, जिसको इस नुस्खे से फायदा पहुंचा है। आइए जानते हैं रुजुता दिवेकर का ये (Rujuta Diwekar Hair Loss Tips) कारगर नुस्खा-
रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने अपने टीम के एक सदस्य के भाई की हेयर लॉस स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी टीम की छवि ने अपने भाई को बाल झड़ने का एक कारगर उपाय बताया हे। छवि ने अपने भाई को एक कप दूध में हलीम (Aliv Seeds) मिलाकर इसे रात में पीने के लिए कहा। ऐसा करने से उसके भाई के बाल कुछ ही दिनों में वापस (Rujuta Diwekar Hair Loss Tips) आने लगे।
रुजुता ने कहा कि यह नुस्खा वास्तव में काफी कारगर साबित हुआ। पहले जहां छवि का भाई गंजा हो रहा था, वहीं अब उसके बाल लौटते दिख रहे हैं। अगर आप भी गंजेपन के शिकार हो रहे हैं, जो इस नुस्खे को जरूर आजमाएं। इसके लिए करीब आठ घंटे तक 5-10 हलीम के बीच को पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसे सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपके बाल कुछ ही दिनों में वापस लौट आएंगे।
हलीम के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह कैल्शियम, लोहा, फाइबर और विटामिन ए, सी और ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है। यह तत्व आपको झड़ते बालों को पुन: विकसित करने में आपकी मदद करता है। यह विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो बालों और स्कैल्प के नुकसान को रोकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में आपकी मदद करता है। हलीम के बीजों से तैयार तेल बालों के पीएच स्तर और तेल उत्पादन को संतुलित करने में आपकी मदद करता है।
सावधान! केमिकल युक्त नेल पॉलिश से नाखून हो सकते हैं खराब, जानें घर में बनाने का तरीका
घर पर तैयार करें आयुर्वेदिक एंटी हेयर फॉल मास्क, एक सप्ताह में बालों की समस्या होगी दूर
मानसून में कील-मुंहासे, स्किन एलर्जी से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स