माथे पर पिंपल्स होना है 'हेयरलाइन एक्ने' की समस्या, मामूली समझकर न करें नजरअंदाज

अगर आप अपने माथे पर होने वाले एक्ने को सामान्य पिंपल समझकर नजरअंदाज करते हैं तो संभल जाएं। क्योंकि यह एक गंभीर स्थिति बन सकती है। हेयरलाइन एक्ने की समस्या हमेशा एक पिंपल से शुरू होती है और फिर एक के बाद एक इनकी झड़ी लग जाती है। हालांकि सही ​दिशा में काम कर इनसे बचा भी जा सकता है और इन्हें रोका भी जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 28, 2020 4:47 PM IST

क्या आप अपने चेहरे पर पिंपल्स देखकर घबरा जाते हैं? इमेजिन करिए अगर ये पिंपल्स आपके माथे में हो जाए तो? वैसे ये सिर्फ कल्पना करने का विषय नहीं बल्कि लोग असल जिंदगी में इस चीज से गुजरते हैं। मेडिकल भाषा में इसे हेयरलाइन एक्ने कहते हैं। जितना कठिन इस चीज से डील करना है उतना ही मुश्किल इससे छुटकारा पाना भी है। अगर आप अपने माथे पर होने वाले एक्ने को सामान्य पिंपल समझकर नजरअंदाज करते हैं तो संभल जाएं। क्योंकि यह एक गंभीर स्थिति बन सकती है। हेयरलाइन एक्ने की समस्या हमेशा एक पिंपल से शुरू होती है और फिर एक के बाद एक इनकी झड़ी लग जाती है। हालांकि सही ​दिशा में काम कर इनसे बचा भी जा सकता है और इन्हें रोका भी जा सकता है।

कैसे पाएं हेयरलाइन एक्ने से छुटकारा

हेयरलाइन मुंहासों के होने का सबसे बड़ा कारण तेल का ज्यादा यूज़ करना है। यह स्किन पोर्स को बंद करता है और मुंहासे होने की संभावना को बढ़ाता है। साथ ही बालों की सही तरह से देखभाल न करना भी हेयरलाइन एक्ने का कारण हो सकता है। शुरुआत में ये पिंपल्स दिखाई नहीं देते हैं लेकिन जैसे-जैसे इनकी संख्या बढ़ती है ये माथे पर साफ दिखने लगते हैं। तो आइए हेयरलाइन एक्ने से बचने की आसान टिप्स जानते हैं।

acne

ऑयल करें कंट्रोल

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको हेयरलाइन एक्ने होने की संभावना काफी है इसलिए आपको इसके लिए काफी सर्तक होने की जरूरत है। अतिरिक्त सीबम उत्पादन मुंहासे होने का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए हेयरलाइन एक्ने से निपटने के लिए पहला कदम ऑयल कंट्रोल करना है। आप जो भी फेस प्रॉडक्ट यूज़ करें, कोशिश होनी चाहिए कि वह ऑयल फ्री हो। आपको वाटर प्रूफ प्रॉडक्ट यूज़ करने चाहिए। ज्यादातर लोग अपने लिए सही प्रॉडक्ट की पहचान नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में आप एक्सपर्ट् की सलाह ले सकते हैं। जिन प्रॉडक्ट में सैलिसिलिक एसिड और टी ट्री ऑयल हो, उन्हीं प्रॉडक्ट को चुनें। ये मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं और एक्ने को रोकते हैं। अपने फेस को रोजाना 2 बार जरूर धोएं। इसके साथ ही आपको अपनी हेयर हाइजीन को भी मेनटेन रखने की जरूरत है।

dandruff

डैंड्रफ को करें कंट्रोल

अगर आपको डैंड्रफ या स्कैल्प में पपड़ी की समस्या होती है तो भी आपको हेयरलाइन एक्ने होने का रिस्क होता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या को कंट्रोल करना चाहते हैं तो पहले डैंड्रफ को कंट्रोल करें। इसके अलावा, ऐसी चीजों का सेवन करें जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हों। स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने और डैंड्रफ हटाने के लिए स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल करें।

हेयर एक्सेसरी का सही तरह से यूज़ करें

हेयरलाइन एक्ने को कंट्रोल करने के लिए आपको हेयर एक्सेसरी को सही तरीके से यूज़ करने की जरूरत है। हेयर एक्सेसरी यानि कि हेडबैंड, क्लिप, रबड़ और स्कार्फ आदि का सही तरीके से इस्तेमाल करें। अगर इनमें गंदगी होगी तो ये एक्ने का कारण बनेंगे। जबकि अगर आपको पहले से ही माथे में पिंपल्स की समस्या है तो एक्सेसरी का यूज़ करने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source