बाल रहेंगे लॉन्ग एंड स्ट्रॉन्ग, जब डाइट में शामिल करेंगे ये पोषक तत्व

विटामिन डी का उपयोग करने से बाल स्वस्थ होने के साथ घने व चमकदार बनते हैं इसलिए बिटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप मशरूम और सैल्‍मन मछली का सेवन भरपूर मात्रा में करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 12, 2019 7:07 PM IST

बालों का झड़ना आज के समय की एक जटिल समस्या बन चुकी है। इस हर कोई परेशान है। क्या आप जानते हैं कि बालों के झड़ने की सबसे खास वजह क्या है? दूषित पर्यावरण और खराब जीवनशैली, जिसकी वजह से हमारे बालों में पोषण की कमी हो रही है और बाल रूखे व बेजान। इससे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको अपने आहार में कुछ ऐसे पोषक चीजों को शामिल करना होगा, जिससे बालों की ग्रोथ अच्‍छी होने के साथ प्राकृतिक चमक भी लौट सके। जानें, कौन से हैं वे पोषण जो हमारे बालों में नई जान डाल सकते हैं।

प्रोटीन

बालों को टूटने से बचाने के लिए प्रोटीन का उपयोग करना काफी आवश्यक होता है। यह बालों में पौषक तत्वों कमी को पूरा करता है। इसलिये आप अपने आहार में प्रोटीनयुक्त भोजन को सम्मलित करें। बालों को सुंदर घना चमकदार बनाने के लिये प्रोटीन मीट, मछली, अडें, बींस और मेवों का सेवन भरपूर मात्रा में करें। क्योकि इस चीजों में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा।

ओमेगा 3

ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के गुण मुख्य रूप से मछली और कुछ पौधों या नट्स में पाए जाते हैं, इसलिए बालों की ग्रोथ को बनाए रखने के लिए लोग मछली का सेवन करते हैं। इसके अलावा मछली का तेल भी बालों के लिए काफी अच्छा उपचार है।

बाल धोने का समय नहीं और जाना है पार्टी में, तो यूं बनाएं बालों को मैनेजेबल

आयरन

महिलओं के शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया होने के साथ बाल सबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती है इसलिए शरीर एंव बालों को स्वस्थ और बेहतर बनाए रखने के लिए आयरन की कमी को पूरा करना काफी जरूरी होता है। ऐसे में पालक आयरन, विटामिन ए, सी और प्रोटीन का बढ़िया स्रोत माना जाता है। पालक ना केवल आयरन से ही भरपूर होता है बल्कि इसमें सेबम भी होता है जो बालों को प्राकृतिक कंडीशनर प्रदान करने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन भी मौजूद होता है। इससे स्कैल्प हेल्दी और बाल स्वस्थ रहते हैं।

विटामिन डी

विटामिन डी का उपयोग करने से बाल स्वस्थ होने के साथ घने व चमकदार बनते हैं इसलिए बिटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप मशरूम और सैल्‍मन मछली का सेवन भरपूर मात्रा में करें।

मैग्‍नीशियम

मैग्‍नीशियम से भरपूर तत्व बाली चीजों को उपयोग करने से बालों की ग्रोथ काफी अच्छी होती है इसलिए आपको पालक, ब्राउन राइस, मेवे आदि का सेवन करना चाहिए। जिंक से बालों घने व मजबूत बनते हैं इसलिए जिंक को अपने आहार में शामिल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source