Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Growth Badhane Wala Tel:बालों का झड़ना हो या फिर लंबे समय तक हेयर ग्रोथ को न होना, पुरुष हों या महिलाएं, हम सभी बालों से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान जरूर रहते हैं। कभी नहाते समय बाल टूटकर हाथों में आ जाते हैं तो कभी लाख नुस्खे आजमाने के बाद भी 1 इंच भी बालों की लंबाई नहीं बढ़ती है। लेकिन हम फिर भी हार नहीं मानते हैं और हेयर प्रॉब्लम अनुसार तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना जारी रखते हैं। इससे होता यह है कि अधिक केमिकल के इस्तेमाल से हमारे बचे-कुचे बाल भी कमजोर व पतले हो जाते हैं।
आपके साथ भी ऐसा ही होता होगा न! लेकिन क्या आपने सोचा है कि पुराने जमाने में महिलाओं के बाल झड़ते भी कम थे और मोटे-घने भी रहते हैं! इसका कारण है नेचुरल चीजों का उपयोग। जी हां, पहले जमाने की महिलाएं अपने बालों पर रसोई में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके तेल तैयार करती थीं और उसका इस्तेमाल करती हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में किचन में मौजूद कुछ खास मसालों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके बालों का झड़ना भी रोक पाएंगी और उनकी ग्रोथ को भी बढ़ा पाएंगी। तो फिर आइए बिना देर किए हम तेल बनाने के इन मसालों के बारे में जानते हैं।

आपके और हमारे किचन में मौजूद मसाले सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आते हैं, बल्कि यह बालों की ग्रोथ और हेयर फॉल से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में भी फायदेमंद होते हैं। जी हां और आज हम आपको जिन खड़े मसालों और जड़ी बूटियों के बारे में बताने वाले हैं वह हैं- मेथी के बीज, करी पत्ता, लौंग, काले तिल, कलौंजी और तिल व अरंडी का तेल। यह सभी बालों की हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करते हैं और उनका झड़ना रोकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए हम आपको बताई गई चीजों से तेल बनाने का तरीका बताने वाले हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।