
... Read More
Wash your hair thoroughly immediately after the celebrations are over. © Shutterstock
लंबे और घने बालों की चाहत सभी को होती है लेकिन सही देखरेख नहीं कर पाने और सही पोषण ना मिल पाने के कारण ये संभव नहीं हो पाता है। बहुत से ऐसे पोषक खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ होते हैं जिनके नियमित सेवन से बालों को लंबा और घना किया जा सकता है। इन पेय पदार्थों में विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं जो लंबे बालों के लिए अच्छे होते हैं और साथ ही डैंड्रफ की समस्या को भी दूर कर देते हैं। आइए जानते हैं कौन से ऐसे पेय पदार्थ होते हैं, जिनकी मदद से बालों को घना किया जा सकता है।
एलोवेरा जूस: एलोवेरा में विटामिन होता हैं जो बालों को मजबूत बनाने के अलावा उन्हें टूटने से बचाता है। एलोवेरा जूस में एन्जाइम्स भी होता है जो बालों को नमी प्रदान करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मॉइश्चराइज रखते हैं। एलोवेरा जूस डैंड्रफ को भी खत्म करता है। इस प्रकार इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को लंबा और घना करने में मदद करते हैं।
कीवी का जूस: कीवी में विटामिन-ई होता है जो घने बालों के लिए बहुत प्रभावी होता है। विटामिन-ई होने के कारण बालों का विकास भी बहुत तेजी से होता है। चूंकि कीवी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बाल गिरने को कम करने में मदद करता है। यह एक क्लिंजिंग एजेंट के रूप में काम करता है जो बाल को साफ करने में मदद करता है।
प्याज का जूस: प्याज में सल्फर होता है जो बालों को जड़ से मजबूत करता है और उन्हें गिरने से रोकता है। प्याज का जूस बालों को नमी प्रदान करने में भी मदद करता है। बालों के विकास के लिए प्याज का जूस दूषित होने से बचाता है।
पालक का जूस: पालक के जूस में मिनरल, विटामिन और आयरन होता है जो बालों के विकास और उनके स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर विकल्प होता है। ये तत्व सिर की त्वचा में होने वाली खुजली से भी राहत दिलाते हैं।
अमरूद का जूस: अमरूद के जूस में कैल्शियम, आयरन, फॉलिक एसिड के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करता है और साथ ही झड़ने से भी रोकता है। अमरूद का जूस डैंड्रफ से भी बचाता है।