Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
इन दिनों स्ट्रेट हेयर (Hair straightening) ट्रेंड में हैं। ज्यादातर लड़कियां पार्लर या हेयर क्लिनिक में जाकर बाल स्ट्रेट (Hair straightening) करवाती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि बाल स्ट्रेट (Hair straightening) करवाने के लिए सिर्फ मशीनों और महंगी क्रीम की ही जरूरत नहीं है, बल्कि इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनसे आपके बाल प्राकृतिक तरीके से स्ट्रेट (Hair straightening) हो जाएंगे और किसी तरह का कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होगा।
बाल असल में प्रोटीन से बने होते हैं। मेडिकल की भाषा में कहें तो बाल प्रोटीन फिलामेंट माने जाते हैं, जो त्वचा की ऊपरी परत डर्मिस पर वृद्धि करते हैं। बाल कोमल, रूखे और कड़े होते हैं। अमूमन रूखे बाल ही कर्ली बाल होते हैं। जबकि मुलायम, चमकीले बाल स्ट्रेट होते हैं। इन दोनों के बीच के बालों के स्टफ को वेवी हेयर कहा जाता है। यानी ये न ज्यादा कड़े होते हैं और न ज्यादा मुलायम। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल भी स्ट्रेट हो जाएं तो आप उनके पोषण और कंडीशनिंग पर ध्यान दें।
एक बर्तन में केला और पपीता को अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें एक चम्म्च शहद मिला दें और इसे बालों में लगाएं। जब पैक सूख जाये तो बालों में शैम्पू करके अच्छे से धो डालें। केला और पपीता दोनों ही बालों को पोषण दे कर उन्हें नर्म बनाते हैं। जिससे बाल चमकीले और सीधे हो जाते हैं।
1/2 कप आंवला का पाउडर, 1/2 कप शिकाकाई और 1/2 कप चावल के आटे को लेकर अच्छी तरह मिक्स करें । अब उसमे 2 अंडे मिलाकर फेंट लें और इसे बालों में लगाए। 2 घंटे तक लगाए रखें। इसके बाद बालों को धो डालें। इससे बालों की डीप कंडीशनिंग होती है, जिससे वे स्ट्रेट होने लगते हैं। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम दो बार दोहराएं।
एलोवेरा जेल भी बालों और स्किन के लिए लाभदायक होता है। 1/2 कप तेल लें । अब उसमे एलोवेरा जेल का पेस्ट बनाकर मिला दें। इसे बालों में 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। यह एक हेयर मास्क की तरह है लेकिन यह आपके बालों की डीप कंडीशनिंग भी करता है इससे बाल चमकदार और स्ट्रेट हो जाते हैं।