Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए उनमें तेल लगाना जरूरी होता है। बालों में तेल लगाने से यह जड़ों से मजबूत बनते हैं। तेल लगाना बालों के साथ स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है। इसके साथ ही स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। बालों में तेल लगाने के लिए आप नारियल, बादाम, सरसों जैसे कई तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को घना, मजबूत और शाइनी बनाते हैं। हालांकि, बालों को तेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। बालों में तेल लगाते समय किन चीजों को करें और किन चीजों को करने से बचना चाहिए।
बालों में तेल लगाने पर क्या करें और क्या ना करें
क्या करें
स्कैल्प पर ध्यान दें
तेल लगाते समय स्कैल्प पर ध्यान देना जरूरी होता है। बालों के सिरों की तरह उनकी जड़ें भी महत्वपूर्ण होती हैं। जब आपकी जड़ें मजबूत होती हैं तो बालों की समस्याएं कम होती हैं इसलिए स्कैल्प को पोषण प्रदान करना जरूरी होता है। स्कैल्प पर नारियल के तेल से मसाज करने से बाल मजबूत होते हैं। तेल स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है।
बालों को मजबूती देंगे ये 5 हर्ब्स, जब करेंगी इनका रेगुलर इस्तेमाल
रोजाना बालों को मसाज करें
बालों को तेल लगाना एक विकल्प नहीं बल्कि जरूरी समझें। हमेशा अपने बालों को मसाज करें। गर्म तेल से मसाज करने से बालों को पोषण मिलता है तो यह मजबूत भी होते हैं। बालों को मसाज करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मसाज की शुरुआत जड़ों से करनी चाहिए।
क्या ना करें
तेल लगाना ना भूलें
बालों को तेल लगाना कभी नहीं भूलना चाहिए। बाल दिन में बाहर जाते हैं जिसकी वजह से धूल-मिट्टी, प्रदूषण के संपर्क में आते हैं जिसकी वजह से बाल शुष्क और बेजान दिखने लगते हैं। बालों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए तेल लगाना जरूरी होता है। इसलिए कभी भी तेल लगाना ना भूलें।
ज्यादा इस्तेमाल ना करें
किसी भी चीज का अधिक मात्रा में इस्तेमाल हानिकारक होता है। बालों को स्वस्थ बनाने के लिए स्कैल्प पर तेल लगाना जरूरी होता है लेकिन अगर ज्यादा तेल लगाने लगते हैं तो इससे आपको सिर पर भारी महसूस होता है और बाल भी तैलीय दिखने लगते हैं।