Hair Loss in Men: 25 साल से कम उम्र के पुरुषों में बालों के झड़ने के 3 मुख्य कारण

कम उम्र में ही आजकल युवक गंजे हो रहे हैं। सिर के आगे के भाग के बाल कम हो जाते हैं। आइए जानते हैं 25 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में बाल गिरने के मुख्य तीन कारण (Causes of Hair Loss in Men under 25) क्या हैं.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 2, 2021 4:45 PM IST

Causes of Hair Loss in Men in Hindi: अमेरिकन हेयर लॉस एसोसिएशन के अनुसार, लगभग 85 प्रतिशत पुरुषों में 70 वर्ष की उम्र तक बालों के झड़ने की समस्या या एलोपेसिया की समस्या होती है। हालांकि, इनमें से एक चौथाई पुरुष 21 वर्ष की आयु से पहले ही बालों के झड़ने की समस्या (Hair Loss in Men in Hindi) से ग्रस्त हो जाते हैं। जरूरी नहीं कि बालों का गिरना जेनेटिक्स से ही संबंधित हो, कई कारणों से कम उम्र में भी बाल गिरने शुरू हो जाते हैं। आजकल जिस तरह की युवाओं की लाइफस्टाइल होती जा रही है, उसमें बालों के गिरने की समस्या भी अधिक देखी जा रही है। कम उम्र में ही युवक गंजे हो रहे हैं। सिर के आगे के भाग के बाल कम हो जाते हैं। आइए जानते हैं 25 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों बाल गिरने के मुख्य तीन कारण (Causes of Hair Loss in Men under 25) .....

25 वर्ष तक के पुरुषों में हॉर्मोन्स के कारण गिरते हैं बाल

मेल पैटर्न बाल्डनेस या एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया बालों के झड़ने का सबसे आम प्रकार है। यह मुख्य रूप से आनुवंशिक और हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होता है। यह डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (dihydrotestosterone) जो टेस्टोस्टेरॉन से प्राप्त एक हार्मोन है, के कारण होता है। इससे हेयर फॉलिकल्स सिकुड़ जाते हैं। डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन का असंतुलित स्तर बालों के विकास प्रक्रिया को बाधित कर सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 25 वर्ष की उम्र वाले पुरुषों में डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन की समस्या अधिक होती है। इसके कारण बालों का बढ़ना रुक जाता है। एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया समस्या को ठीक करने के लिए आपको...

दवाओं का सेवन करना होता है।

प्लैटलेट से भरपूर प्लाज्मा ट्रीटमेंट लेनी पड़ सकती है।

लेजर कैप्स का इस्तेमाल।

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की जरूरत पड़ती है।

25 वर्ष तक के पुरुषों में ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से गिरते हैं बाल

बालों के गिरने से संबंधित एक समस्या है एलोपेसिया एरेटा (Alopecia Areata)। यह एक प्रकार का ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर हेयर फॉलिकल्स पर ही अटैक कर देता है। एलोपेसिया एरेटा के इलाज में स्टेरॉएड क्रीम, दवाओं का सेवन आदि शामिल है, इसके बाद बालों का विकास बढ़ जाता है। ल्यूपस (Lupus) भी एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, जिसके कारण बाल कम उम्र में गिरने लगते हैं। इसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खुद पर ही अटैक कर देती है। ल्यूपस का इलाज कराने के बाद बालों के गिरने की समस्या दूर हो सकती है।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से गिरते हैं बाल

एलोपेसिया शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी की तरफ भी इशारा करता है। विटामिन डी, आयरन, जिंक, प्रोटीन आदि की कमी के कारण भी बाल कम उम्र में गिरने (Causes of Hair Loss in Men in Hindi) लगते हैं। आजकल युवक-युवतियों की डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों की काफी कमी होती है, क्योंकि वे जंक फूड, पैकेज्ड फूड अधिक खाते हैं। इस तरह का खानपान शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। इससे पहले की आपके सारे बाल कम उम्र में ही गिर जाएं और आप गंजे हो जाएं, हेयर लॉस के लक्षणों को पहचानकर हेयर स्पेशलिस्ट से जरूर संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.