
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 20, 2021 11:17 AM IST
बच्चों में बाल गिरने के कारण, लक्षण और उपचार।© Shutterstock.
Hair Loss in Children: आजकल बड़ों के साथ-साथ बच्चों के भी बाल गिरने लगे हैं। मुख्य वजह है अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स, बालों में गंदगी, धूल, प्रदूषण से बच्चों की सिर की नाजुक त्वचा और बालों की जड़ कमजोर हो जाती है। इसके अलावा भी बाल कई कारणों से गिरते हैं। बच्चों के बाल कम उम्र में गिरना सही नहीं। यह किसी गंभीर शारीरिक समस्या का भी (Hair Loss in Children) कारण हो सकता है।
कहा जाता है कि हर महीने दो से तीन वर्षों तक बाल लगभग 1 सेंटीमीटर तक बढ़ते हैं, फिर रुक जाते हैं। बाल जब बढ़ने रुक जाते हैं या विश्राम की अवस्था में होते हैं, तो बाल गिरने लगते हैं, ताकि नए बाल दोबारा से आ सकें। यदि बच्चे के बार प्रत्येक दिन 50-100 गिरते हैं, तो इसमें घबराने की बात नहीं है। जब इससे भी अधिक बाल गिर रहे हों, तो बालों के स्पेशलिस्ट से दिखाएं।
घर में बड़े भाई-बहनों को देखकर टीनएजर्स बच्चे भी हेयर कलर करने लगे हैं। बालों को रंगने, ब्लीच करने, हेयर ड्रायर यूज करने से बाल खराब होने लगते हैं। इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। तेल नहीं लगाने से भी बाल कमजोर हो जाते हैं।
बच्चों में अलोपेसिया (Alopecia) के कारण भी बाल झड़ते हैं। अलोपेसिया बालों से संबंधित एक बीमारी है। इसका इलाज समय पर कराया जाए, तो बाल दोबारा आ सकते हैं। इसके अलावा, टेलोजन एफ्लूवीअम (Telogen effluvium) रोग के कारण भी बच्चों के बाल झड़ते हैं। तेज बुखार, कोई सदमा, आघात, तनाव, मानसिक परेशानियों के कारण भी बाल गिरने लगते हैं।
Tips for Healthy Hair: बालों में आंवला, शिकाकाई और रीठा लगाने के फायदे और इस्तेमाल का तरीका