... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 21, 2019 6:06 PM IST
Hair whitening is a common problem nowadays with several reasons behind it. Many people are troubled by premature grey hair, but dyeing or colouring is not the only treatment for this problem. However, the hair may turn white for several reasons: stress, pollution, disease, or heredity. Do you know that you can also naturally get rid of your white hair? This article shares some home remedies that can turn your white hair black.
बालों की सेहत (Tips for healthy hair) के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपका लाइफ स्टाइल और डाइट दोनों ही हेल्दी हों। आजकल देखने में आया है कि छोटे-छोटे बच्चों के भी बाल सफेद हो रहे हैं। जबकि बालों का झड़ना, टूटकर गिरना हर दूसरे व्यक्ति की समस्या है। पुरुषों के साथ-साथ अब महिलाओं में भी गंजेपन की समस्या बढ़ रही हे। आखिर क्या है इस सबका कारण और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव (Tips for healthy hair)।
पर्याप्त पोषण न मिल पाने के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित बालों की सेहत हो रही है। बाल उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं। वे टूटकर गिरने लगे हैं। बालों का रूखा हो जाना और ग्रोथ रुक जाना भी बालों की खराब सेहत का लक्षण है। पर असल में यह बीमारी नहीं, बीमारी के लक्षण हैं। बालों का गिरना और असमय सफेद होना बताता है कि हमारी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं है।
बाल प्रोटीन के बने होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि बालों की सेहत के लिए आपके आहार में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हो। साथ ही अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। अगर आपकी नींद अच्छी होगी तो तनाव भी दूर होगा और आपके बालों पर भी इसका अच्छा प्रभाव होगा।
बालों को नियमित तेल मालिश देने से आप अपने बालों को असमय सफेद होने से बचा सकते हैं। तेल की मालिश बालों को पोषण देती है। जिससे वे जड़ों से मजबूत होते हैं और समय से पहले सफेद भी नहीं पड़ते।
अच्छी डाइट का असर बालों की सेहत पर भी नजर आता है। आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, पालक, डेयरी प्रोडक्ट, अंडा, नट्स, फल, दालें, खट्टे फल, गाजर, सलाद, अलसी के बीज आदि शामिल करें। साथ ही आंवला को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे बाल कंडीशन्ड रहते हैं और लंबे समय तक काले और घने बने रहते हैं।