प्रदूषण से खराब हो रहे हैं बाल, तो इस तरह डालें उनमें नई जान

बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है कि उनकी सेहत और सुरक्षा का भी रखा जाए ख्‍याल।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 24, 2018 12:45 PM IST

हर रोज धूप, धूल, धुआं और प्रदूषण के कारण सिर्फ हमारी स्किन ही नहीं बल्कि बालों को भी बहुत नुकसान पहुंचता है। इसके चलते बाल झड़ने की समस्‍या आम होती जा रही हैं, वहीं डैंड्रफ और बालों के रूखेपन से परेशान लोगों की संख्‍या भी कम नहीं है। अगर आप भी हैं बेजान और रूखे बालों से परेशान, तो इस तरह डालें उनमें नई जान।

सही पोषण – बाल प्रोटीन से बने होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप बाल हेल्‍दी हों, तो उनकी हेल्‍थ का ख्‍याल रखें। इसके लिए जरूरी है कि आप प्रोटीन युक्‍त आहार अपनी डायट में शामिल करें। अगर आपको लगता है कि हाई कैलोरी प्रोटीन पचाने में मुश्किल है, तो इन्‍हें डिनर की बजाए नाश्‍ते या लंच में शामिल करें। इससे उन्‍हें पचने का भी सही समय मिल जाएगा और बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी आहार भी मिल जाएगा।

ऑयल मसाज – भले ही आपको तेल लगाना चिपचिपापन लगे पर बालों की सेहत के लिए यह बहुत जरूरी है। सप्‍ताह में कम से कम दो बार किसी अच्‍छे तेल से बालों की मालिश करें। इन दिनों बाजार में कई तरह के मिक्‍स ऑयल भी मिलने लगे हैं। इनमें फूलों और जड़ी बूटियों के नाम पर कई तरह के केमिकल मिलाए गए होते हैं। जो बालों को बेहतर बनाने की बजाए नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए बेहतर है कि जो भी तेल इस्‍तेमाल करें वह शुद्ध हो, अर्थात उसमें किसी तरह की मिलावट न हो।

माइल्‍ड शैंपू – बालों को साफ रखना बहुत जरूरी है। बाहर के प्रदूषण का असर सबसे पहले बालों पर होता है। धूल के कणों को साफ करने के लिए माइल्‍ड शैंपू का इस्‍तेमाल करें। बहुत तेज शैंपू या डिटर्जेंट बेस्‍ड शैंपू बालों की क्‍वालिटी पर नकारात्‍म्‍क असर डालते हैं। हर रोज बाल धोने की बजाए सप्‍ताह में तीन बार धोना ही ठीक रहता है।

यह भी पढ़ें – एक मलाई, करेगी इतने काम कि हैरान रह जाएंगे आप

बालों को कवर करें – धूप और धूल से बालों को बचाने के लिए जरूरी है कि बाहर निकलते समय उन्‍हें कवर करें। पर दुपट्टा या स्‍कार्फ ऐसा होना चाहिए जिसमें बालों को सांस आती रहे। बहुत ज्‍यादा टाइट टोपी या स्‍कॉर्फ से बालों को ऑक्‍सीजन नहीं जा पाती और पसीना आने लगता है। इससे बालों में बदबू हो सकती है।

यह भी पढ़ें - पहनना है बैकलेस,  तो ट्राई करें ब्‍लीच के ये टिप्‍स

तनाव से बचें – तनाव के कारण बाल सबसे ज्‍यादा झड़ते हैं। इससे बचना थोड़ा मुश्किल जरूर है पर नामुमकिन नहीं। तनाव के कारण ही बाल झड़ते हैं। इसलिए जहां तक हो सके उन्‍हीं कामों को हाथ में लें जिन्‍हें आप कर सकते हैं। अनावश्‍यक तनाव बालों की ग्रोथ पर असर डालता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source