हेयर फॉल की समस्या से हैं परेशान तो करें रीठा या सोपफ्रूट का इस्तेमाल!

आज हम आपको बताते हैं कि कैसे रीठा की मदद से आपको मिल सकते हैं हेल्दी और खूबसूरत बाल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 22, 2018 4:07 PM IST

बालों का झड़ना आपका तनाव बढ़ाने का काम कर सकता है। सुंदर काले बालों की चाहत में हम अपने बालों की खूब देखभाल करते हैं लेकिन कई बार सारी कोशिशों के बावजूद हमारे बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप वो आयुर्वेदिक फॉर्मूले ट्राई कर सकते हैं जिनका इस्तेमाल हमारे घरों में पहले किया जाता था। आंवला, रीठा, शिकाकाई ऐसी ही चीज़ें हैं जो हमारे बुजुर्ग अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए लगाते थे। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे रीठा की मदद से आपको मिल सकते हैं हेल्दी और खूबसूरत बाल।

रीठा एक प्रकार का फल है जो अपने औषधिय गुणों के लिए जानाता है। बालों की समस्याओं के इलाज के लिए रीठे के इस्तेमाल की सलाह आपको कई किताबों में पढ़ने और एक्सपर्ट्स द्वारा भी दी गयी होगी। बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे, हेयर फॉल, बालों का रूखापन और सिर की त्वचा में इंफेक्शन होने पर आप रीठा इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं रीठा किस तरह बालों में लगाया जा सकता है और आप घर में इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

  • मुट्ठीभर रीठा के सूखे फल रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह इन्हें पानी में अच्छी तरह मसल दें और इस पानी को एक तरफ रख दें।
  • आप चाहें तो शैम्पू के बाद आधा मग सादे पानी में रीठे वाला पानी बराबर मात्रा में मिलाकर अपने बालों की मसाज करें। फिर सादे ठंडे पानी से बालों को अच्छी तरह धोएं।
  • या फिर रीठे वाले पानी को शैम्पू की जगह इस्तेमाल करें। रीठे के पानी को सिर पर फैलाने के बाद उससे सिर की मसाज करें। फिर साफ पानी से सिर की सफाई करें। अगर आपको अभी भी बाल गंदे महसूस हों,या उनमें चिपचिपापन हो तो रीठे का पानी दोबारा बालों में लगाएं और यह प्रक्रिया दोहराएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source