Hair Fall reasons:कहीं आप भी तो नहीं करते ये ग़लतियां, जो बढ़ाती हैं हेयर फॉल की प्रॉब्लम

आमतौर, हमारी रोज़मर्रा की कुछ आदतें भी हेयर फॉल की समस्या बढ़ा सकती हैं। तो वहीं,उम्र बढ़ने के साथ हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस और अनहेल्दी डायट बालों को कमज़ोर बना देती है। 30 के बाद की उम्र में अक्सर ऐसा होता है। इन पहलुओं पर भी ध्यान दें। ताकि, समय रहते बालों को पूरी तरह झड़ने से रोका जा सके।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 21, 2019 6:12 PM IST

हेयर लॉस (Hair Loss) या हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है। अक्सर, बालों की सही देखभाल ना करने की वजह (Hair Fall reasons) से भी ये समस्या होती है। आमतौर, हमारी रोज़मर्रा की कुछ आदतें भी हेयर फॉल की समस्या बढ़ा सकती हैं। (Hair Fall reasons)

ग़लतियां, जो बढ़ाती हैं हेयर लॉस की प्रॉब्लम (Hair Fall reasons):

हेल्दी डायट ना खाना:

बालों के झड़ने की एक बड़ी वजह होती है हेल्दी डायट ना खाना। आमतौर पर लोग बैलेंस्ड डायट का विचार तभी करते हैं, जब वेट लॉस जैसी कोई ज़रूरत आन पड़ती है। लेकिन, बालों की सेहत पर भी हेल्दी डायट का असर पड़ता है।

अपने भोजन में सभी पोषक तत्वों से भरपूर चीज़ें शामिल करें। प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स बालों को हेल्दी और मज़बूत बनाते हैं।

ग़लत हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल (Hair Fall reasons):

सही हेयर प्रॉडक्ट्स बालो को हेल्दी बनाते हैं। तो वहीं, केमिकल वाले हेयर प्रॉडक्ट्स बालों का टेक्स्चर बिगाड़ देते हैं। यही नहीं, बिना सोचे-समझे हेयर प्रॉडक्ट्स का प्रयोग बालों के गिरने की समस्या बढ़ा देता है। इसीलिए अपने डर्मटॉलजिस्ट की मदद से अपने लिए सही शैम्पू और हेयर ऑयल का चयन करें।

शैम्पू के बाद की ग़लतियां (Hair Fall):

कुछ लोग बहुत गर्म पानी से बालों की सफाई करते हैं। तो वहीं, कुछ शैम्पू के बाद बालों को तौलिए से रगड़-रगड़ कर सुखाते हैं। ये दोनों ही बातें हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती हैं। इससे बालों की जड़े कमज़ोर हो जाती हैं। इसीलिए, वे टूटने लगते हैं।

ये भी हो सकती हैं वजहें (Hair Loss):

उम्र बढ़ने के साथ हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस और अनहेल्दी डायट बालों को कमज़ोर बना देती है। 30 के बाद की उम्र में अक्सर ऐसा होता है। इन पहलुओं पर भी ध्यान दें। ताकि, समय रहते बालों को पूरी तरह झड़ने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source