Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर से बाल हो रहे हैं गायब, इन 3 एसेंशियल ऑयल से करें हेयर मसाज बालों की बढ़ जाएगी ग्रोथ

शरीर और बालों में पोषक तत्वों की कमी होने से बाल गिरते हैं, बेजान और डल नजर आने लगते हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं, आप कुछ दिनों के लिए इन 3 एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करके देखें, बाल गिरना बंद होने के साथ दोबारा से बाल सिर पर आने लगेंगे।

सिर से बाल हो रहे हैं गायब, इन 3 एसेंशियल ऑयल से करें हेयर मसाज बालों की बढ़ जाएगी ग्रोथ
शरीर और बालों में पोषक तत्वों की कमी होने से बाल गिरते हैं, बेजान और डल नजर आने लगते हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं, आप कुछ दिनों के लिए इन 3 एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करके देखें, बाल गिरना बंद होने के साथ दोबारा से बाल सिर पर आने लगेंगे।

Written by Anshumala |Updated : December 3, 2021 8:37 AM IST

Essential Oil for Hair Regrowth: बाल टूटने-गिरने की समस्या आज बेहद कॉमन होती जा रही है। जिसे देखो वह बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए समाधान, उपचार के बारे में पूछता रहता है। कुछ लोग एक से बढ़कर एक शैम्पू, हेयर केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लाभ नहीं होता है। बालों के गिरने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बालों में रूसी, तेल ना लगाना, नियमित शैम्पू ना करना, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स, हॉर्मोनल प्रॉबल्म आदि। इधर, कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी लोगों में बाल गिरने की समस्या अधिक देखी जा रही है। शरीर और बालों में पोषक तत्वों की कमी होने से भी बाल गिरते हैं, बेजान और डल नजर आने लगते हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं, आप कुछ दिनों के लिए नीचे बताए गए इन फायदेमंद एसेंशियल ऑयल (Essential Oils Which is good for Hair) का इस्तेमाल करके देखें, बाल गिरना बंद होने के साथ भी दोबारा से बाल सिर पर आने लगेंगे।

बालों में लगाएं रोजमेरी एसेंशियल ऑयल, बाल होंगे जड़ से मजबूत

यदि आपके बाल जड़ से कमजोर होकर अधिक टूट रहे हैं, तो आप रोजमेरी का तेल लगाना शुरू कर दें। यह तेल बालों के विकास में मदद करता है। इससे रक्त वाहिकाओं का विस्तार होता है। स्कैल्प की कोशिकाओं में बढ़ोतरी होती है। स्कैल्प में पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं और स्कैल्प में ऑक्सीजन भी सही से प्रवाहित होता है। बालों को घना करने में मदद कर सकता है। इसे आप नारियल तेल में मिलाकर बालों में मालिश कर सकते हैं। 5-7 बूंदें रोजमेरी ऑयल को आधा चम्मच नारियल तेल में मिलाएं। स्कैल्प में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को साफ कर लें।

बालों का गिरना होगा कम जब लगाएंगे लेमनग्रास ऑयल

बालों के टूटने-झड़ने की समस्या हैं परेशान तो आज से लगाना शुरू कर दें लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल। यह रूसी की समस्या भी दूर करता है। बालों के गिरने का कारण रूसी भी होते हैं। लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल ड्राई स्कैल्प की समस्या भी दूर करता है। शैम्पू या कंडीशनर में 4-5 बूंदें लेमनग्रास का मिक्स करके बालों में लगाएं। बालों के गिरने की समस्या दूर हो सकती है।

Also Read

More News

सेडर वूड ऑयल से सिर पर दोबारा आ जाएंगे बाल

बालों के लिए सेडर वूड ऑयल को भी बेहतर माना गया है। स्कैल्प में यह तेल का निर्माण करने वाले ग्लैंड को बैलेंस करने में मदद करता है। इसमें एंटी-फंगल तत्व मौजूद होते हैं, जो फ्लेकी स्कैल्प और रूसी की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। स्कैल्प की सेहत को सेडर वूड ऑयल बेहतर बनाए रखता है, जिससे बाल गिरने के बाद सिर पर वापस भी आने लगते हैं। तीन से चार बूंदें सेडर वूड ऑयल की नारियल या अरंडी के तेल में मिलाकर स्कैल्प की मालिश करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एक्सपर्ट भी बालों को स्वस्थ रखने, उन्हें पोषक तत्व देने के लिए तेल अप्लाई करने को महत्वपूर्ण बताते हैं। हालांकि, आप किसी भी एसेंशियल ऑयल को सीमित मात्रा में ही बालों में लगाएं।यदि आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा तेल अप्लाई करें, तो हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

About the Author

... Read More