
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 13, 2020 8:31 PM IST
From nutrition and stress management to proper hair care routines, each aspect is pivotal in fostering healthy, vibrant locks that exude confidence and radiance. At the heart of holistic hair health lies nutrition. A nourishing diet, replete with vitamins, minerals, and proteins, lays the groundwork, furnishing essential nutrients for nurturing hair growth and resilience.
Hair Fall Prevention: लॉकडाउन की वजह से लोगों को अपनी मनपसंद हेयर ट्रीटमेंट्स कराने का मौका नहीं मिल रहा है क्योंकि, वे सैलून नहीं जा पा रहे हैं। इसीलिए, लोगों को जहां हेयर केयर (Hair Care Tips) के लिए साधारण सेशन्स नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, हेयर फॉल (Hair Fall) और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से राहत के लिए भी वे किसी प्रकार की प्रोफेशनल हेल्प नहीं ले पा रहे हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार तनाव हेयर फॉल की एक बड़ी वजह (Hair Fall Causes) हो सकता है। इन दिनों लोग जहां, लॉकडाउन की वजह से अपनी स्किन और बालों का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। वहीं, दिन-ब-दिन गम्भीर होती महामारी और इसके बढ़ते मामलों से जुड़ी खबरें सुनकर भी लोगों का तनाव (Stress) बढ़ता जा रहा है। यह तनाव बालों की सेहत को भी प्रभावित करता है। जिससे, हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यहां हम लिख रहे हैं हेयर फॉल से निपटने के लिए 3 बहुत ही आसान तरीके। (Hair Fall Prevention Tips)
जैसा कि लोग पहले घर से बाहर जाते थे। इसीलिए, उन्हें बार-बार शैम्पू करना पड़ता था। लेकिन, जैसा कि अब आप घर में ही हैं । तो, सप्ताह में एक से 2 बार ही शैम्पू करना काफी होगा। ध्यान रखें, अपने लिए आपको एक माइल्ड शैम्पू चुनना है। जो बालों की सफाई सौम्यता से करे। दो से ज़्यादा बार शैम्पू ना करें। क्योंकि, यह हेयर फॉल की समस्या बढ़ा सकता है।
सप्ताह में एक बार अपनी सिर और बालों की चम्पी करें। अपने रेग्यूलर हेयर ऑयल के साथ आप मेथी या सरसों के दाने उबालें। इस तेल को हल्का गुनगुना रहने पर ही अपने बालों की मालिश करें। एक-दो घंटे बाद बालों को शैम्पू करें और नैचुरली सुखने दें।
आपकी डायट से मिलने वाले पोषक तत्व भी बालों की सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं। जिससे, बालों का झड़ना (हेयर फॉल), हेयर लॉस यानि पतले बाल और डैंड्रफ जैसी आम समस्याएं भी कम होती हैं। बायोटिन ऐसा ही एक तत्व है जो बालों का पोषण करता है। यह हेयर ग्रोथ में मदद करता है। आप अपनी डायट में बायोटिन से भरपूर फूड्स शामिल करें। साथ ही ज़रूरत के अनुसार बायोटिन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।