
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 6, 2019 9:04 PM IST
हेयर ट्रांसप्लांट के हेयर फॉल पूरी तरह नहीं रोका जा सकता।
हेयर फॉल ( Hair Fall) या बालों का झड़ना किसी के लिए भी दुखभरी बात होती है। लोग अपने बालों की कम होती संख्या के कारण निराश रहने लगते हैं। हेयर फॉल रोकने की कोशिश में कामयाब ना हो पाने वाले कई लोग हेयर ट्रांसप्लांट ( Hair Transplant Facts) का सहारा लेते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़ी कम जानकारी के कारण बहुत-से लोग ट्रांसप्लांट कराने वालों को अक्सर डराते हैं। तो वहीं कुछ इसके बारे में कुछ अविश्वसनीय और झूठी बातें भी कहते हैं।( Hair Fall post Transplant)
ऐसी ही एक बात है जिसपर भरोसा करके बहुत-से लोग ट्रांसप्लांट कराने का फैसला कर लेते हैं। दरअसल कई लोगों को यह बताया जाता है कि हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद हेयर फॉल पूरी तरह से रूक जाता है। लेकिन यह बात सच नहीं है। (Hair Fall post Transplant).
ऐसा मानने वाले और बताने वाले बहुत-से लोग हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद हेयर लॉस रूक जाता है। इसीलिए आगे किसी और तरह की ट्रीटमेंट की ज़रूरत नहीं पड़ती। पर ऐसा नहीं है, हेयर ट्रांसप्लांट सर्ज़री से बालों का झड़ना रोका नहीं जा सकता।
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद हेयर फॉल रोकने का एक ही तरीका है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रांसप्लांट के बाद मेडिकल ट्रीटमेंट की मदद से ही ऐसा संभव है। दरअसल बालों का झड़ना या हेयर फॉल हार्मोन्स की वजह से होता है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद विशेष क्रीम और ऑइंटमेंट लगाए जाते हैं। साथ ही टैबलेट्स और इंजेक्शन की मदद से हार्मोन्स को संतुलित करने की कोशिश की जाती है। इस तरीके से हेयर फॉल रोकने में थोड़ी मदद हो सकती है। लेकिन केवल हेयर ट्रांसप्लांट करने से हेयर फॉल नहीं रोका जा सकता। ( Hair Fall post Transplant)
यह भी पढ़ें- इन सर्दियों में अपनाएं ये 3 भारतीय लाइफस्टाइल टिप्स, जो रखेंगे स्किन को हेल्दी।