हेयर फॉल रोकने के लिए रुजुता दिवेकर ने सुझाया एक आयुर्वेदिक नुस्खा, जानें कैसे तैयार करना है इसे और इस्तेमाल का तरीका

रूजुता दिवेकर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए आयुर्वेदिक तरीके से एक तेल बनाने का नुस्खा शेयर किया है। आप भी पढ़ें यह नुस्खा और इसे तैयार करने का तरीका। (Hair Fall Home Remedies in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 24, 2021 1:25 PM IST

Hair Fall Home Remedies: हेयर फॉल किसी के लिए भी किसी बुरे सपने जैसा होता है। क्योंकि, जिन बालों का आप बड़े जतन से ख्याल रखते हैं वह अचानक से जब टूटने झड़ने लगें तो दिल भी टूट जाता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने इस समस्या का एक नैचुरल और आयुर्वेदिक उपचार बताया जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रूजुता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आयुर्वेद (Ayurveda) में बालों के लिए फायदेमंद बतायी गयीं 2 नैचुरल चीज़ों के साथ आप अपने बालों का झड़ना रोक सकते हैं। ये 2 चीज़ें हैं नारियल का तेल और करी पत्ते जिन्हें मीठी नीम की पत्तियां कहा जाता है। (Hair Fall Home Remedies in Hindi)

हेयर फॉल रोकने के लिए करी पत्ते और नारियल तेल का आयुर्वेदिक इलाज

अपनी इस पोस्ट में रूजुता ने लिखा कि हेयर फॉल या बाल झड़ने की समस्या होने पर लोग आमतौर पर इसे पीसीओडी या थायरॉइड समझकर अनदेखा कर देते हैं। तो वहीं, कई लोग महंगी हेयर ट्रीटमेंट्स की मदद से अपनी इस समस्या का उपचार करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, रुजुता के अनुसार बालों को झड़ने से रोकने के लिए आपको अपने बालों की जड़ों और सिर की त्वचा यानि स्कैल्प का भी खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए किचन में मौजूद साधारण चीज़ों की मदद ली जा सकती है। अपनी इस पोस्ट में रुजुता ने हेयर फॉल रोकने के लिए करी पत्ते और नारियल के तेल से एक फॉर्मूला तैयार करने की विधि बतायी।

ऐसे बनाएं नारियल तेल और करी पत्ते का नुस्खा

  • थोड़ा सा नारियल का तेल (coconut oil) गर्म होने के लिए रखें
  • जब, तेल गर्म हो जाए तो उसमें करी पत्ते डालें और तेल को आंच से उतार लें।
  • अब इसमें मेथी के दाने या हेम्प सीड्स मिलाएं।
  • एक जवाकुसुमा यानि हिबिस्कल के फूल की पंखुड़ियां तोड़कर उसमें मिला लें।
  • अब एक चम्मच हलीम या अलीव के बीज इसमें मिलाएं।
  • इस मिश्रण को रातभर यूं ही रहने दें।
  • अगले दिन सुबह इसे छान लें और इस तेल से सिर की मसाज करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source