Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Fall Home Remedies: हेयर फॉल की समस्या से आजकल लगभग हर तीसरा-चौथा इंसान परेशान है। अब बाल झड़ने की समस्या ना केवल 40 पार के लोगों को होती है। बल्कि, कॉलेज जाने वाले यंगस्टर्स भी बालों की झड़ने की इस परेशानी सो जूझ रहे हैं। हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं , जैसे-पोषण की कमी, प्रदूषण, चिंता, दवाइयों का साइड-इफेक्ट या तनाव। लेकिन, हर तरह के हेयर फॉल की समस्या को समझने और सही समय पर उसका उपचार करना ज़रूरी है।
अगर आप अपने बालों की झड़ने की समस्या की वजह को जान गए हैं और अच्छे घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों से हेयर फॉल (Ayurvedic Remedies for Hair Fall) को रोकना चाहते हैं तो, घर पर ही तैयार करें यह हर्बल ऑयल मिक्स। (Hair Fall Home Remedies)
यह एक ऐसा सवाल है जो बहुत से लोगों के मन में आता है कि बालों के लिए कौन-से नैचुरल इंग्रीडिएंट सबसे सेफ हैं। मेंहदी या हिना इसका जवाब हो सकता है। मेंहदी की पत्तियां या उसका पाउडर आपके बालों से जुड़ी लगभग हर समस्या का प्राकृतिक इलाज है। इसे लगाने से आपकी कई हेयर प्रॉब्लम्स ठीक हो सकती हैं। बालों में मेंहदी लगाने से ये फायदे हो सकते हैं-
मस्टर्ड ऑयल (Mustard Oil For Hair benefits) यानि सरसों का तेल काले-लम्बे बालों के लिए आज़माया हुआ नुस्खा है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टेरियल तत्व बालों और सिर की त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं जिससे, रूसी यानि डैंड्रफ की समस्या नहीं होती। (Hair Fall Home Remedies)