इस 1 हरे फल से बना हेयर डाई कुछ ही दिनों में सफेद बालों कर सकता है काला, उम्रभर रहेंगे घने और मजबूत बाल
इस 1 हरे फल से बना हेयर डाई कुछ ही दिनों में सफेद बालों कर सकता है काला, उम्रभर रहेंगे घने और मजबूत बाल
How to White Hair Turn Black Naturally: बालों को काला करने के लिए कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इस खास उपाय से बालों को काफी जल्द काला कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका प्रयोग करने का तरीका क्या है?
Written By: Kishori Mishra | Published : November 24, 2023 9:53 AM IST
How to White Hair Turn Black Naturally: बालों को काला करने के लिए हम तरह-तरह के प्रयास में जूट जाते हैं। कई लोग अपने बालों को काला करने के लिए समय से पहले ही डाई लगाना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से बाल काले होने के बजाय सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बालों पर केमिकलयुक्त हेयर डाई का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर आप अपने बालों को काला करना चाहते हैं, तो कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन नैचुरल उपायों में हरा आंवला भी शामिल है। जी हां, बालों को काला करने के लिए आंवला भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं बालों को काला करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें आंवला?
सफेद बालों का काला करने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें आंवला - How to Use Amla for Hair Dye
100 ग्राम बीज निकले आंवला लें और इसे 1 लोहे की कहाड़ी में डालें।
अब इसमें 1 कप पानी डालें और कड़ाही को तेज आंच पर गर्म करें। जब पानी उबलने लगे, तो इसके आंच को धीमा कर दें।
पानी और आंवला को तबतक गर्म करें, जब तक इसका रंग भूरे से काला न हो जाए। इस प्रक्रिया को पूरा होने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग सकता है।
इसके बाद गैस की आंच को बंद कर दें और फिर रातभर के लिए छोड़ दें।
सुबह इसमें आंवला काफी नमर नमक आएगा। अब इस आंवला को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं।
करीब 2 घंट के बाद अपने बालों को सादे पानी की मदद से धो लें।
आंवला पैक लगाने से पहले इस बात का रखें ध्यान
बालों में आंवला का पेस्ट लगाने से पहले अपने बालों को अच्छे से धो लें। ताकि आपके बाल में किसी तरह का तेल या गंदगी न रह जाए। इसके अलावा अपने बालों को पूरी तरह से सुखाने के बाद ही इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।
अपने बालों को धोने से पहले पेस्ट लगाएं और इसे कम से कम 2 घंटे तक रखें। इस पेस्ट को धोने के बाद शैम्पू या कोई अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। इस प्रक्रिया को हर दूसरे दिन दोहराएं।
अगर आपके बाल 5 से 4 बार लगाने पर भी काले नहीं हो रहे हैं, तो घबराएं नहीं। इसे नैचुरली काला होने में कुछ समय लग सकता है। कुछ समय बाद तक इसे लगाने से धीरे-धीरे आपके बालों के रंग में बदलाव नजर आएगा।
बालों में आंवला लगाने के अन्य फायदे - Other benefits of Amla in Hindi
स्कैल्प पर आंवला का पेस्ट लगाने से बालों को मजबूती मिलती है।
यह बालों से समय से पहले बालों का रंग फीका होना, सफ़ेद बालों की परेशानी को दूर करने में मददगार होता है।
बालों के विकास को उत्तेजित करने में यह काफी मददगार होता है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आंवला का प्रयोग किया जा सकता है।
डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
जूं संक्रमण जैसे परजीवी और स्कैल्प संक्रमण को रोकने में यह काफी ज्यादा मददगार होता है।
बालों को काला करने के लिए आप आंवला का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा सफेद हो रहे हैं, तो ऐसी स्थित में एक्सपर्ट की सलाह लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.