गर्म पानी से नहाने के कारण बाल हो गए हैं रूखे और बेजान ? तो ये घरेलू नुस्‍खे आएंगे आपके काम

सर्दियों में अधिकांश लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्‍तेमाल करते हैं। लगातार गर्म पानी के इस्‍तेमाल से भी बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 21, 2018 8:16 PM IST

सुंदर, घने और सिल्‍की बाल सभी को पसंद होते हैं। पर इसके लिए खास रख रखाव की जरूरत होती है। अगर आप भी सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्‍तेमाल करते हैं, तो निश्चित ही आपको भी रूखे, बेजान बालों ने परेशान कर रखा होगा।

ये हो सकता है कारण

कुछ लोगों के बाल जन्‍म से ही सुस्‍त, शुष्‍क और घुंघराले होते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने बालों को ज्‍यादा सुंदर बनाने के लिए कई प्रकार के रासायनिक उत्‍पादों का भी उपयोग करते हैं। जिनके कारण भी बालों की कई प्रकार की समस्‍याएं बढ़ सकती है। सर्दियों में अधिकांश लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्‍तेमाल करते हैं। लगातार गर्म पानी के इस्‍तेमाल से भी बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। अगर आप भी परेशान हैं बालों के रूखेपन से तो अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे। यह भी पढ़ें - नए जूतों से हो गया है शू बाइट, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

काली चाय

काली चाय के पानी से बाल धोने से बालों का प्राकृतिक रंग बरकरार रहता है। इसके लिए आप अपने नियमित शैम्‍पू के बाद चाय के पानी से अपने बालों को धो सकते हैं। यह आपके बालों को मॉइस्‍चराइज करने के साथ ही उन्‍हें अतिरिक्‍त पोषण देता है। यह भी पढ़ें – काम के बोझ से थक गई हैं आंखें ? तो  इस तरह रखें उनका ख्‍याल

मेथी

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्‍या आम है। अगर आप भी डैंड्रफ और रूखे-बेजान बालों से परेशान हैं, तो मेथी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको 4 बड़े चम्‍मच मेथी के बीजों की आवश्‍यकता होती है। आप मेथी के बीजों को रात भर पानी में भीगने दें और अगली सुबह इसे पीसकर एक अच्‍छा पेस्‍ट तैयार कर लें। इस पेस्‍ट को नहाने से लगभग 30 मिनिट पहले अपने बालों में लगाएं और फिर अपने नियमित शैम्‍पू से ठंडे पानी के साथ बालों को धो लें। यह आपके बालों की समस्‍याओं को दूर करने का प्रभावी घरेलू उपचार है। यह भी पढ़ें – कोहनी रहती है काली, तो अपनाएं ये नुस्‍खे

आंवला पाउडर

शुष्‍क और बेजान बालों के लिए आंवला वरदान है। आंवले को बालों के लिए चमत्‍कारिक औषधि माना जाता है। यह न केवल आपके बालों को स्‍वस्‍थ रखता है, बल्कि उन्‍हें पर्याप्‍त पोषण भी उपलब्‍ध कराता है। रूखे और बेजान बालों का इलाज करने के लिए आपको 2 बड़े चम्‍मच आंवला पाउडर और 2 बड़ा चम्‍मच नींबू के रस की आवश्‍यकता होती है। आप एक कटोरी में इन दोनो उत्‍पादों को अच्‍छी तरह से मिला लें और एक पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को आप अपने बालों में जड़ से लगाना शुरू करें और पूरे बालों में अच्‍छी तरह से लगाएं। बालों में इस पेस्‍ट को लगाने के बाद लगभग 10 से 15 मिनिट के बाद गर्म पानी से अपने बालों को धो लें। यह रूखे बालों के लिए सबसे अच्‍छा घरेलू हेयर मास्‍क है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source