Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज युवाओं में हेयर कलरिंग का क्रेज देखने को खूब मिल रहा है। अक्सर लड़कियां बिना सोचे-समझें और अपने बालों का नेचर जाने बिना कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स और हेयर कलरिंग का इस्तेमाल करने लगती हैं। बाद में जब नुकसान होता है तो वे पछताती हैं।
बालों को रंग कराने से कई तरह के नुकसान भी होते हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। अमेरिका में हुए एक शोध में यह पाया गया है कि अधिक हेयर कलर करवाने से कैंसर होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर इसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जानें, हेयर कलरिंग कराने के नुकसान...
यह भी पढ़ें – बढ़ती उम्र में भी बालों को रखना है मजबूत और घने, तो अपनाने होंगे ये 5 गोल्डन रूल्स
हेयर कलर करवाने के नुकसान
- गर्भवती महिलाओं को कभी भी हेयर कलर नही कराना चाहिए। ऐसा करने पर महिला तथा उसके होने वाले बच्चे की हेल्थ पर बुरा असर पड़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है। डाक्टर्स का कहना है कि यदि गर्भवती महिला हेयर कलर कराती हैं तो उसके बच्चे को त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।
– इसे कराने से आपको कई प्रकार की स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी त्वचा रूखी हो सकती है या फटने लग सकती है। अतः कलर से जहां तक हो सके बचना ही सही रहता है।
यह भी पढ़ें – डैंड्रफ से हैं परेशान, ये प्राकृतिक उपचार दूर करेंगे आपकी यह समस्या
– यदि आप बालों को रंग करती हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ऐसा करने से बालों की वास्तविक चमक खो जाती है। इसे करने से आपके बाल कमजोर हो जाते हैं तथा टूटने भी लगते हैं।
– कई इसका बुरा प्रभाव आपकी आंखों पर भी पड़ सकता है। माना जाता है कि हेयर कलर करने से आपकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है। ऐसे में युवा वर्ग को इसे कराने से बचना ही चाहिए।
ये 3 योग हैं ऐसे, जो गंजेपन की समस्या को चुटकी में करें दूर
– यदि आपको बालों को कलर करना है तो आप नेचुरल हेयर कलर का ही प्रयोग करें तथा किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से ही हेयर कलर कराएं। नेचुरल कलर आपको उतनी हानी नहीं पहुंचाता, जितना केमिकल कलर पहुंचाता है।