Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर पर बालों को कलर करते हुए अक्सर लोग करते हैं ये 5 गलतियां, जानें किस गलती के कारण बाल नहीं हो पाते बाल कलर

बालों को कलर करना हर किसी व्यक्ति को बहुत ही आसान लग सकता है, लेकिन इसके लिए कला की आवश्यकता होती है। अगर आप घर पर ही सैलून जैसे परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, तो बालों को कलर करते वक्त कुछ सामान्य गलतियों से बचें। जी हां, ये गलतियां आपके बालों को कलर करने के बाद भी आपको अच्छे परिणाम नहीं देती हैं। इसलिए अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो अगली बार से बालों को कलर करने से पहले अपनी इन गलतियों पर विशेष ध्यान दें।

घर पर बालों को कलर करते हुए अक्सर लोग करते हैं ये 5 गलतियां, जानें किस गलती के कारण बाल नहीं हो पाते बाल कलर
घर पर बालों को कलर करते हुए अक्सर लोग करते हैं ये 5 गलतियां, जानें किस गलती के कारण बाल नहीं हो पाते बाल कलर

Written by Jitendra Gupta |Updated : October 13, 2020 12:11 PM IST

35 के बाद जब भी अपने आप को शीशे में देखते हैं तो सबसे पहले हमारा सारा ध्यान अपने बालों की ओर जाता है। सफेद होते बाल किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं। सफेद बालों को देखकर सबसे पहला ख्याल मन में आता है कि चलो अपने बालों को कलर किया जाए और वो भी खुद से। बालों को कलर करना हर किसी व्यक्ति को बहुत ही आसान लग सकता है, लेकिन इसके लिए कला की आवश्यकता होती है। ऐसे मौकों पर आप कई बार सैलून को याद करते हैं लेकिन बाहर अभी भी खतरा कम नहीं हुआ है। अभी चल रही महामारी के बीच सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है 'घर पर अपने बालों को डाई' करना। अगर आप घर पर ही सैलून जैसे परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, तो बालों को कलर करते वक्त कुछ सामान्य गलतियों से बचें। जी हां, ये गलतियां आपके बालों को कलर करने के बाद भी आपको अच्छे परिणाम नहीं देती हैं। इसलिए अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो अगली बार से बालों को कलर करने से पहले अपनी इन गलतियों पर विशेष ध्यान दें।

कलर के बॉक्स पर न करें भरोसा

आप अक्सर कलर के पैकेज पर छपी मॉडल के आकर्षित फोटो को देखखर निश्चित रूप से आकर्षित होते होंगे कि कलर करने के बाद मेरे साथ भी यही होगा लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जरूरी नहीं कलर का आपके बालों पर भी यही प्रभाव हो। कलर के परिणाम मौजूदा वक्त पर बालों के रंग पर निर्भर करता है। आदर्श रूप से, किसी भी व्यक्ति को उस रंग को चुनने की कोशिश करनी चाहिए, जो उसने पहले से ही ट्राई और टेस्ट किया हुआ हो। अगर आप नए कलर के साथ प्रयोग करने वाले हैं तो रंग कैसा दिखेगा यह जानने के लिए पैच टेस्ट भी कर सकते हैं।

सावधानी से लगाएं कलर

घर पर बालों को रंगते समय आपकी स्कैल्प और हेयरलाइन पर दाग पड़ना बहुत सामान्य सी बात है। अपने चेहरे और विशेष रूप से आपके भौंहों पर डाई के छींटे से बचने के लिए, हेयरलाइन के चारों ओर थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली लगाएं और आईब्रो पर भी। इससे किसी भी परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर किसी भी डाई के छींटे को जल्दी से हटाने के लिए एक तौलिया रखें। किसी भी कठोर दाग को जल्दी से हटाने के लिए रबिंग अल्कोहल का उपयोग कर सकते हैं।

Also Read

More News

एक बार में सभी बालों को न रंगें

कलर को जड़ों से लेकर सिरे तक एक बार में लगाना एक आसान विकल्प की तरह लग सकता है लेकिन यह इसे करने का सही तरीका नहीं है। अपने पूरे सिर को एक ही बार में डाई से ढक लेने पर आपको अपने बालों पर स्याही के लगने जैसा महसूस होगा।

कलर को बहुत लंबे समय तक बालों पर लगा न छोड़ें

सबसे आम गलतियों में से एक लंबे समय तक बालों का कलर कर रखना है। इससे शेड अल्ट्रा-डार्क लग सकता है, स्कैल्प में खुजली हो सकती है और खाल पर लाल रंग भी हो सकता है। अधिकांश हेयर कलर को सामने आने में लगभग 30 से 35 मिनट की आवश्यकता होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कलर लगाने के बाद रखें बालों का ध्यान

जिस तरह से आप अपने बालों का कलर करने से पहले ख्याल रखते हैं ठीक उसी तरह कलर करने के बाद भी इनकी देखभाल की आवश्यकता होती है। कलर लगाते ही तुरंत अपने बालों को धोने से बचें और अगर आप ऐसा करते भी हैं तो कलर न उतरें इसलिए नमी को बरकरार रखने के लिए एक कंडीशनिंग मास्क का उपयोग करें। अपने बालों को धोने के बाद, कोई भी हेयर मास्क लगा सकता है और हाइड्रेशन को बढ़ाने के लिए इसे 10 मिनट तक लगा छोड़ सकते हैं।

About the Author

... Read More