• हिंदी

बालों के गिरने से हैं परेशान समाधान है ''पृथ्वी मुद्रा'', नियमित करें इसका अभ्यास

बालों के गिरने से हैं परेशान समाधान है ''पृथ्वी मुद्रा'', नियमित करें इसका अभ्यास
पृथ्वी मुद्रा नियमित रूप से करने से बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है। © Shutterstock.

यदि आपके बाल बहुत ज्यादा गिरते हैं, तो लगातार एक महीने तक पृथ्वी मुद्रा का अभ्यास करें। बाल गिरना बंद हो जाएंगे। 

Written by Anshumala |Published : March 5, 2019 4:36 PM IST

बाल झड़ना आजकल की आम समस्या बनती जा रही है। हर कोई बालों झड़ने से परेशान है। इसकी मुख्य वजह है बेतरतीब जीवनशैली, खानपान में पौष्टिक चीजों की कमी, प्रदूषण, तनाव, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन की कमी आदि। आप तेल, शैम्पू और घरेलू नुस्खे तो आजमाते ही होंगे अपने बालों को झड़ने से बचाने के लिए। क्यों नहीं कुछ दिनों तक हस्त मुद्रा करके देखते हैं? इनके अभ्यास से आपके बालों के झड़ने की समस्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है। इनके नियमित अभ्यास से बाल जड़ से मजबूत होते हैं। जानिए, कौन सी मुद्रा आपकी यह समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:- मोटापा कम करना है, तो रोज करें ये दो योग मुद्रा

पृथ्वी-मुद्रा करे बालों को मजबूत

Also Read

More News

पृथ्वी मु्द्रा भी मस्तिष्क के लिए फायदेमंद हस्त मुद्रा है। इस मुद्रा को करने के लिए अनामिका (तीसरी) अंगुली को अंगूठे से लगाकर रखें। इसका नियमित अभ्‍यास करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, और आप एनर्जेटिक रहते हैं। यह मुद्रा पाचन-क्रिया ठीक करती है, दिमाग को शांत करती है, तथा यह शरीर में विटामिन की कमी को दूर करती है। यदि आपके बाल बहुत ज्यादा गिरते हैं, तो लगातार एक महीने तक इस मुद्रा का अभ्यास करें। बाल गिरना बंद हो जाएंगे।