
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 22, 2020 6:38 PM IST
Hair Care Tips: हेयर केयर के लिए बालों को अच्छे हेयर ऑयल से मसाज करनी चाहिए। उसके बाद सही टाइप के शैम्पू से बालों को धोना चाहिए। लेकिन, इन सबके साथ बालों की कंडीशनिंग करना भी आवश्यक है। कंडीशनर से बालों को नमी मिलती है और वे जल्दी रूखे नहीं (Hair Care Tips) होते। इसी तरह बालो को होने वाले डैमेज (Hair Damage) को रिकवर करने में भी कंडीशनिंग (Hair Conditioning Benefits) से मदद होती है।
बालों की कंडीशनिंग करने के लिए हमारे आसपास ही कुछ ऐसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स (Natural Ingredients) आसानी से मिल जाते हैं, जो आपके बालों को शाइनी और हेल्दी बनाते हैं। इन चीज़ों से घर में ही होममेड हेयर मास्क (Homemade Hair Mask) बनाकर आप अपने बालों में लगा सकते हैं। (Homemade Hair Conditioner) ,यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही होममेड हेयर मास्क (DIY Hair Mask) के बारे में जिन्हें आप लॉकडाउन के दौरान और हर मौसम में ट्राई कर सकते हैं।
बालों के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार है नारियल का तेल। इसे, सिर और बालों में लगाने से आपके बालों को नमी मिलती है। डैमेज्ड बालों में लगाने के लिए नारियल के तेल (Coconut Oil benefits) में ऑलिव ऑयल (Olive Oil) और विटामिन ई या विटामिन ए ऑयल (Vitamins Oli) की कुछ बूंदें मिलाएं। इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें। इस मास्क (Homemade Hair Mask) को अपने बालों में लगाएं। ध्यान रहे इसे केवल बालों में लगाना है स्कैल्प यानि सिर की त्वचा में नहीं। आधे घंटे बाद इसे शैम्पू और पानी से साफ कर दें।(Coconut Hair Mask)
दही सबसे अच्छे हेयर मॉश्चराइज़र्स में गिना जाता है। यह बालों की ना केवल कंडिशनिंग करता है बल्कि, उन्हें हेल्दी और चमकदार भी बढाता है। दही से हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही, एक चम्मच शहद और एक चम्मच ऑलिव ऑयल की ज़रूरत पड़ेगी। शहद को हल्का गर्म करके दही और ऑलिव ऑयल में मिक्स करें। इस मिश्रण से सिर की त्वचा और बालों की मसाज करें। फिर इसे घंटेभर के लिए यूं हीं रहने दें। फिर, शैम्पू से बालों को धोएं। (How to make Homemade Hair Mask)