... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 18, 2020 12:18 PM IST
Hair Care Tips: बालों की कई समस्याओं को दूर करता है कपूर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Hair Care Tips: कपूर का इस्तेमाल ज्यादातर हम पूजा के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर का इस्तेमाल बालों (Hair Care Tips:) के लिए भी होता है। जी, हां कपूर बालों (Benefits Of Camphor) के लिए वरदान के समान है। कपूर में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इन गुणों की वजह से बालों को कई फायदे होते हैं।
कपूर की खास (Benefits Of Camphor) बात ये है कि कपूर में कोई भी केमिकल तत्व नहीं होता है। इससे इससे बालों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता। (Kapoor benefits) आज हम आपको कपूर से होने वाले कई फायदों के (Benefits Of Camphor) बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इसको लगाने का तरीका-
कपूर बालों में ((Benefits Of Kapoor) आप बहुत ही आसान तरीके से लगा सकते हैं। इसके लिए आप कपूर की कुछ टिकिया लेकर इसे पीस लें। इस पीसे कपूर को नारियल के तेल में मिलाएं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। अगर आप अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इस तेल को सप्ताह में दो बार जरूर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको राहत मिलेगी।
टूटते बालों से अक्सर लोग बहुत ही परेशान होते हैं। लेकिन अगर आप अपने बालों में कपूर लगाते हैं, तो इससे आपको कई फायदे होने लगते हैं। बालों में कपूर लगाने से काफी बाल कम झड़ते हैं। कपूर तेल को सप्ताह में 2 से 3 बार जरूर लगाएं, इससे आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।
Orange Peel Face mask: घर में बनाएं संतरे के छिलके से फेसमास्क, कुछ ही दिनों में चेहरे पर आएगी निखार
अगर आपके बालों में प्रदूषण की वजह से काफी डैंड्रफ हो गए हैं, तो इसके लिए कपूर का तेल आपके लिए बहुत ही फायेदमंद हो सकता है। मार्केट में तेल या शैंपू की जगह अगर आप कपूर का तेल लगाते हैं, तो इससे आपको डैंड्रफ से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल जाएगा।
बालों को सिल्की एंड शाइनी बनाने में कपूर का तेल आपकी काफी मदद करता है। अगर आप कपूर को जैतून के तेल के साथ मिलाकर, सप्ताह में दो बार लगाएं। इससे आपके बाल कुछ ही दिनों में घनें और बाउंसी नजर आएंगे।
World Oral Health Day 2020: दांतों को रखना है मजबूत और स्वस्थ्य, अपनाएं ये 6 टिप्स