Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केमिकली ट्रीटेड बालों की ऐसे करें देखभाल!

क्या स्ट्रेटनिंग कराने के बाद आपके बालों की जड़ों में कर्ल दिखने लगे हैं।

केमिकली ट्रीटेड बालों की ऐसे करें देखभाल!

Written by Editorial Team |Published : November 9, 2017 12:55 PM IST

आप अपने बालों को परमानेंट या स्थायी रूप से स्ट्रेट या रिलैक्स करने के लिए जो भी तरीका चुनते हैं, वे सभी आपके बालों को सीधा करने के लिए आपके बालों के डाइसल्फाइड जोड़ों(disulphide) को तोड़ देता है। स्ट्रेटनिंग परमानेंट हो सकती है लेकिन जब बाल बढ़ने लगते हैं तो बालों का सीधा आकार बिगड़ने लगता है।  अगर आपने कभी अपने बालों की केमिकल स्ट्रेटनिंग करायी है, तो आप इस समस्या को अच्छी तरह समझ सकती हैं, लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडीज बताती हैं कि आपको इससे राहत कैसे मिल सकती हैं।

बालों के सिरों को काटें

इन दिनों बालों की जड़ों के पास थोड़ा-सा घुमावदार या वेवी लुक ट्रेंड में हैं। इसलिए अगर आपके केमिकली स्ट्रेट किए गए बाल थोड़े मुड़ने लगे हैं, तो आप भाग्यशाली हैं। लेकिन एक काम जो आप कर सकते हैं वह है बार-बार ट्रिमिंग कराना। अपने स्टाइलिस्ट से अपने बालों के सिरे को स्मूदली कट करने के लिए कहें, ताकि ऊपर के घुंघराले और नीचे के सीधे हिस्सों के बीच का अंतर दिखाई न पड़े।

Also Read

More News

हेयरकट में बदलाव करें

आप एक ऐसा हेयरकट करा सकती हैं जो नए कर्ल को छिपाएं। जैसे, अगर आपके बालों के वेव सपाट या सीधे हैं, तो आप लॉब हेयरकट करा सकती हैं। अगर आपके नये बाल बहुत ज़्यादा उलझे या कर्ली हैं, तो आप शॉर्ट अफ़्रो स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

डीप कंडिशनिंग

जैसे-जैसे आपके नए बाल बढ़ने लगते हैं, अपने कमज़ोर सीधे बालों पर थोड़ा ध्यान दें। हर बार शैम्पू करने के बाद अपने बालों की डीप कंडिशनिंग करें। एक अच्छी क्वालिटी का हेयर कंडीशनर आपके बालों को आवश्यक पोषक तत्व देता है और बालों के फॉलिकल्स को रिपेयर भी करता है। एक माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर इस्तेमाल करें आप सल्फ़ेट-फ्री शैंपू का विकल्प चुन सकते हैं क्योंकि वे डैमेज का इलाज करते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम कर देते हैं।

तेल की चम्पी

गर्म तेल से बालों और खोपड़ी की मालिश करने से उनकी खोई हुई नमी दोबारा मिल सकती है। सप्ताह में एक बार अपने सिर की गर्म तेल से मालिश करें और अच्छे नतीजे के लिए गर्म पानी में तौलिया भिगोकर बालों को कवर करें। अपने बालों को सूखे तौलिए से रगड़कर ना सुखाएं। बस अपने बालों को तौलिए से लपेट दें और बाद में हवा से सूखने दें।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock Images

About the Author

... Read More