Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Hair Care Tips For Winters: सर्दियों में उलझे और रूखे बालों के साथ बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्या, काम आ सकती हैं ये हेयर केयर टिप्स

यहां पढ़ें कुछ उपाय जिनकी मदद से सर्दियों में बालों की सही केयर की जा सकती है और उन्हें हेल्दी रखने में मदद हो सकती है।

Hair Care Tips For Winters: सर्दियों में उलझे और रूखे बालों के साथ बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्या, काम आ सकती हैं ये हेयर केयर टिप्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 12, 2021 7:01 AM IST

Hair Care Tips For Winters : सर्दियों के मौसम की शुरूआत होते ही लड़कियों को अपने बालों और त्वचा की ड्राईनेस की चिंता सताने लगती है। सर्दियों की ठंड और रूखी हवा त्वचा और बालों की नमी सोख लेती है जिससे स्किन और बाल बहुत रुखे हो जाते हैं। खासकर, बालों को मैनेज कर पाना लड़कियों के लिए एक मुश्किल काम बन सकता है। ऐसे में बालों को खास देखभाल की ज़रूरत पड़ सकती है। विटंर हेयर प्रॉब्लम्स में ना केवल बाल ड्राई होने की समस्या है होती बल्कि सिर में डैंड्रफ और इचिंग जैसी परेशानियां भी बहुत-से लोगों को हो सकती है।  यहां पढ़ें कुछ उपाय जिनकी मदद से सर्दियों में बालों की सही केयर की जा सकती है और उन्हें हेल्दी रखने में मदद हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि इन तरीकों को आज़माना काफी आसान है और इनके लिए बहुत अधिक समय निकालने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। (Hair Care Tips For Winters In Hindi)

दिनभर में पीएं पर्याप्त मात्रा में पानी

कुछ लोगों को शायद यह पता न होगा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से केवल पेट और त्वचा ही नहीं बल्कि, बालों की हेल्थ में भी बहुत सुधार हो सकता है। सर्दियों में बालों को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। सर्दियों में लोगों को पानी पीने की इच्छा कम होती है ऐसे में हर्बल टी, सूप, राब और शोरबा जैसे हॉट ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

हेल्दी डाइट है ज़रूरी

इन सबके साथ हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स का भी सेवन करें। सर्दियों में खासतौर पर खाए जाने वाले नट्स जैसे मूंगफली (Groundnuts), बादाम (Almonds), चिया सीड्स (Chia Seeds) और पम्पकिन सीड्स का सेवन भी बालों को हेल्दी रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन नट्स में हेल्दी फैट्स के साथ प्रोटीन की भी मात्रा अधिक होती है जो शरीर और बालों का अंदर से पोषण कर सकता है। इस तरह बालों के कमज़ोर होकर टूटने की संभावना भी कम होती है।

Also Read

More News

तेल मालिश

बालों के रूखे-सूखे होने और उनके टूटने की संभावना सर्दियों में बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में बालों को नमी और पोषण देने के लिए तेल मालिश की सलाह दी जाती है। सर्दियों में अपने बालों के लिए एक सूटेबल तेल चुनें और उससे बालों की अच्छी तरह मसाज कर सकते हैं। सर्दियों में तेल को थोड़ा गुनगुना करके उससे मसाज करना अधिक लाभकारी माना जाता है तो आप भी अपने बालों की प्रकृति के अनुसार इस तरह से बालों की ऑइलिंग कर सकते हैं।

शैम्पू के बाद कंडीशनिंग करना ना भूलें

बालों के बहुत अधिक ड्राईनेस से परेशान लोगों के बालों को बहुत अधिक पोषण की ज़रूरत पड़ सकती है। ऐसे लोगों को अपने बालों को हर बार शैम्पू करने के बाद उनकी डीप कंडीशनिंग करने से लाभ मिल सकता है। किसी एक्सपर्ट्स से परामर्श लेकर आप अपने बालों की ज़रूरत के अनुसार सही कंडीशनर चुन सकते हैं। इसके साथ ही अंडा, दही, शहद और केले जैसी नैचुरल चीज़ों से बने हेयर मास्क भी आपके बालों को पोषण दे सकते हैं। लेकिन अपने बालों में किसी भी चीज़ को लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट्स से सलाह-मशविरा ज़रूर करें ताकि उनके साइड-इफेक्ट्स से बचा जा सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी हेयर केयर और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे को आज़माने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)