
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 14, 2020 6:14 PM IST
ड्राई हेयर के लिए घरेलू नुस्खे, बालों में आंवला कैसे लगाएं?
Hair Care Tips for Summer: गर्मियों में बालों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। बालों का रूखापन (Dry Hair Problem in Summer) बढ़ जाता है। जिससे, बाल बिखरे-बिखरे और रूखे-सूखे से दिखने लगते हैं। पसीने की चिपचिप और ड्राय स्कैल्प जैसी परेशानियां ऐसे में आपकी समस्याओं को और बढ़ा देती हैं। बाल जब बहुत रूखे हो जाते हैं। तो, वे कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों को हेल्दी रखने के लिए आप आंवले (Amla) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला ना केवल बालों की स्ट्रेंथ (Strong hair) को बढ़ाता है बल्कि यह बालों का टेक्स्चर भी सुधारता है। (Dry Hair Home Remedies in hindi)
सिर की त्वचा यानि स्कैल्प में पीएच बैलेंस (PH Balanace) को ठीक करने में आंवले के तेल (Amla Oil benefits) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डैंड्रफ की समस्या को भी कम करता है। आंवले का तेल आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी नारियल के तेल में 3-4 चम्मच आंवले का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को किसी बोतल या कांच की गिलास में भरकर 15 दिनों तक रखें। फिर साधाऱण तरीके से इस तेल को आप बालों में लगाकर मसाज करें। (Hair Care Tips for Summer)
बहुत ही ड्राई और टूटने-झड़ने वाले बालों को मज़बूती देने के लिए भी आप आंवले को हेयर मास्क के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवले का हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक कटोरी करी पत्ते, आधा कटोरी आंवले के टुकड़े या आंवले का पाउडर एक कटोरी नारियल के तेल में मिलाएं। इन सभी चीज़ों को एक साथ पकाएं। 5-10 मिनट उबालने के बाद इस मिश्रण को आंच से उतारें। फिर, इसे ठंडा होने दें। फिर, इस मिश्रण से बालों और सिर की त्वचा की मालिश करें। एक-दो घंटे तक इस मिश्रण को लगा रहने दें। फिर, इसे साधारण तरीके से शैम्पू कर लें।
हिना पाउडर (Henna Powder) में आधी मात्रा में आंवले का पाउडर मिलाएं। फिर, इसमें गुनगुना पानी डालें। अच्छी तरह मिक्स करके एक पेस्ट बनाएं। चाहें तो रात में आप इस पेस्ट को तैयार करें और सुबह लगाएं। इस हेयर मास्क को 2-3 घंटों तक बालों में लगाकर रखें। फिर, सादे पानी से बालों को साफ करें।
नैचुरल चीज़ों के साथ अपने पैरों का ऐसे रखें ध्यान, गर्मियों में नहीं होगी कोई समस्या
O ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए खुशख़बरी, आपको कोविड इंफेक्शन का ख़तरा है दूसरों की तुलना में कम
क्या एसिम्पटोमैटिक मरीज़ों से नहीं फैलता कोविड-19 इंफेक्शन? जानें क्या है WHO एक्सपर्ट्स की राय