नहीं बढ़ रही बालों की लम्बाई, फॉलों करें ये हेयर केयर टिप्स, होगा फायदा

हेल्दी बाल पाने की इच्छा सभी की होती है। इसीलिए, लोग अपने बालों को लम्बे और घने बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। महंगी ट्रीटमेंट्स से लेकर विभिन्न प्रकार के तेल और शैम्पू भी ट्राई करते हैं। लेकिन, हेयर ग्रोथ के लिए स्कैल्प को उत्तेजित करने की ज़रूरत होती है। ऐसे में आप इस पुराने तरीके को ट्राई करें, जिनकी मदद से नैचुरली हेयर ग्रोथ बढ़ाने में होगी मदद। यह तरीका है बालों को गूंथकर रखना।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 9, 2020 1:20 PM IST

Hair Care Tips: हेल्दी बाल पाने की इच्छा सभी की होती है। लेकिन, कमज़ोर पतले बालों के कारण लोगों को बहुत अधिक परेशानी होती है। क्योंकि,  इस तरह के बालों से सिर की स्कैल्प दिखने लगती है।  इसके अलावा महिलाओं को अपनी पसंद की हेयरस्टाइाल बनाने में भी दिक्कत होती है। जिससे, उनको बुरा महसूस होता है। इसीलिए, लोग अपने बालों को लम्बे और घने बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। महंगी ट्रीटमेंट्स से लेकर विभिन्न प्रकार के तेल और शैम्पू भी ट्राई करते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को इसका फायदा मिलता है। हेयर ग्रोथ (Hair Growth) के लिए स्कैल्प को उत्तेजित करने की ज़रूरत होती है। ऐसे में आप इस पुराने तरीके को ट्राई करें, जिनकी मदद से नैचुरली हेयर ग्रोथ बढ़ाने में होगी मदद। यह तरीका है बालों को गूंथकर रखना।

क्या चोटी बांधने से बाल होते हैं लम्बे:

चोटी बनाने से बढ़ती है हेयर ग्रोथ बालों को चोटी बनाकर रखना, अक्सर स्कूल जाने वाली बच्चियों की हेयर स्टाइल मानी जाती है। लेकिन, यह हेयरस्टाइल आपके बालों को हर उम्र में हेल्दी बनाती है। दरअसल, बालों की ऑयलिंग करने के बाद चोटी बांधने  से बाल मजबूत बनते है। जैसा कि, ज्यादातर लड़कियां स्टाइलिंग और फैशन के लिहाज से अपने बालों को खुला छोड़ना पसंद करती हैं। जिसकी वजह से, वह हवा, प्रदूषण और धूप के सम्पर्क मे भी ज़्यादा आते हैं। जिससे, हेयर फॉल और स्प्लिट एंड्स की समस्या भी बहुत अधिक होने लगती है।

हेयर फॉल होता है कम

पोनिटेल बनाने से हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है। क्योंकि चोटी बांधने से बाल कम टूटते हैं और खींचते भी कम हैं। जिससे, बालों की ग्रोथ में भी मदद होती है।

बालों को मिलता है पोषण

हेल्दी बालों के लिए उन्हें सही पोषण की ज़रूरत होती है। जब, आप चोटी बनाती हैं तो, आपके बालों को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन मिलता है। बालों की अच्छी केयर और सही पोषण के लिए आप बालों को अच्छी तरह ऑयलिंग करें। इसके बाद जब आप चोटी बांधते हैं तो, यह मॉश्चर बालों में लॉक हो जाता है। जिससे, बालों की जड़ें मज़बूत होती है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है।