
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2020 1:29 AM IST
Hair Care Tips: घर में हेयर स्पा करने के लिए फॉलो ये 3 स्टेप्स, बाल बनेंगे स्मूद और हेल्दी
Tips for Hair Spa at Home: हेल्दी, शाइनी और सुंदर बालों के लिए लड़कियां काफी मेहनत करती हैं और पार्लर में पैसे भी खर्च करती हैं। इसके लिए हेयर स्पा ट्रीटमेंट लडकियों को खूब पसंद आता है। हेयर स्पा ना केवल हमारे बालों को सुंदर दिखने में मदद करता है। बल्कि, यह डैंड्रफ, ड्राईनेस और चिपचिपेपन जैसी कई हेयर प्रॉब्लम्स से राहत भी दिलाता है। लेकिन, अगर आप लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से पार्लर नहीं जा पा रही हैं। तो आप घर पर भी हेयर स्पा कर सकती हैं इन आसान टिप्स के साथ (Tips for Hair Spa at Home in hindi)
एक अच्छा हेयर ऑयल आपके बालों का पोषण ( Tips for Healthy Hair) करता है। इसीलिए, किसी नैचुरल ऑयल से अपने बालों की चम्पी करें। फिर, 1-2 घंटे बाद स्पा की तैयारी करें। ( Hair Care Tips in Hindi)
हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प का हेल्दी रहना आवश्यक है। स्टीम या भाप लेने से सिर की त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं। जिससे, बालों में लगा तेल उनकी जड़ों तक अच्छी तरह पहुंच जाता है। इसीलिए, बालों की तेल मालिश करने के बाद स्टीम लेना ना भूलें। इसके लिए एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोएं। फिर, इसे निचोड़कर बालों में लपेट लें। 20 मिनट तक इस तौलिए से बालों को कवर्ड रहने दें।
स्टीम देने के बाल अपने बालों को 20-25 मिनट खुला रहने दें। फिर, किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धोएं। जब, भी शैम्पू करें तो, शैम्पू के बाद बालों में हेयर कंडीशनर लगाएं। आप अपने बालों के लिए उपयुक्त कोई कंडीशनर लगा सकती हैं।
चूंकि लॉकडाउन में आप घर पर ही हैं तो, अपने किचन में मौजूद नैचुरल चीज़ों से स्पा करें। इसके अलावा घर में भी आप अपने लिए आप हेयर स्पा मिक्स तैयार कर सकती हैं। हेयर स्पा के लिए ये कॉम्बिनेशन बेस्ट हैं-
अपनी पसंद के हिसाब से आप इन चीज़ों को मिक्स करें। किसी बीटर या मिक्सी की मदद से आप एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। बालों में शैम्पू और कंडीशनर लगाने के बाद यह हेयर स्पा मिक्स लगाएं। आधे घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें। फिर, पहली बार बालों को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें, फिर सादे पानी से बालों को धोएं। अगर, आप चाहें तो केवल सादे पानी से भी बालों को वॉश कर सकते हैं।
Pimples: पिम्पल्स और एक्ने के लिए बेस्ट हैं ये 2 होम रेमेडिज़, हर मौसम में कर सकते हैं ट्राई
Skin Care Tips: डार्क अंडरआर्म्स से मिलेगा छुटकारा शहद और नींबू से, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल
Hair Care Tips: गर्मियों में चाहिए स्मूद और हेल्दी हेयर, तो इन 3 तरीकों से लगाएं बालों में आंवला
Hand Hygiene: ज़्यादातर लोग नहीं करते हैंड सैनिटाइज़र का सही इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका
लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय