हेयर फॉल रोकने का घरेलू नुस्खा है प्याज़ का रस, बिपाशा बसु के हेल्दी बालों का है यही राज़

बिपाशा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया है कि वे हेयर प्रॉब्लम्स को दूर रखने के लिए प्याज़ का रस बालों में लगाती हैं। (Bipasha Basu Hair Care)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 13, 2020 10:26 AM IST

Hair Care Tips:  बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu Beauty Secrets) अपनी फिटनेस के साथ अपनी हेल्दी स्किन और सुंदर बालों (Bipasha Basu Hair Care) के लिए भी जानी जाती है। हाल ही में उन्होंने अपने बालों को प्रॉब्लम-फ्री रखने का एक घरेलू नुस्खा बताया है, जो वे खुद इस्तेमाल करती  हैं।  बिपाशा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया है कि वे हेयर प्रॉब्लम्स को दूर रखने के लिए प्याज़ का रस बालों में लगाती हैं। (Bipasha Basu Hair Care)

बिपाशा बासु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया वे बालों की ज़ड़ों में प्याज़ का जूस लगाती हैं। इस वीडियो में बिपाशा प्याज़ का जूस लगाते हुए भी दिख रही हैं। फैंस को बिपाशा की सुझायी यह हेयर केयर टिप काफी पसंद आयी और उन लोगों ने बिपाशा का शुक्रिया भी अदा किया। (Bipasha Basu Hair Care)

बालों में प्याज़ का रस लगाने के फायदे

प्याज़ बालों की खूबसूरती और मज़बूती बढ़ाता है इसीलिए, कई महिलाओं बालों में प्याज़ का रस लगाती हैं। प्याज़ बालों की जड़ों को ना केवल मज़बूत बनाता है। बल्कि, हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है।  प्याज़ में सल्फर होता है जो बालों को बढ़ने में सहायता करता है। इसके अलावा भी बालों की जड़ों में प्याज़ लगाने से कई प्रकार के फायदे होते हैं।

  • टेक्स्चर बेहतर बनाती है: प्याज का रस कमज़ोर और डल दिखने वाले बालों का पोषण करता है और उनकी नैचुरल चमक बढ़ाता है।
  • सफेद बालों की समस्या से राहत: असमय सफेद होते बालों की समस्या से प्याज़ आपको बचा सकती है। प्याज़ का रस लगाने से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते ।
  • ब्लड सर्कुलेशन: बालों की जड़ों में एक प्याज़ को कुचलकर उसका रस निकालें। इससे, हेयर फॉलिकल्स को मज़बूती मिलती है। जिससे, बाल कम टूटते हैं।
  • हेयर फॉल होता है कम: बालों के कमज़ोर होने के कारण वे जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं।  इसीलिए, जब आप बालों पर प्याज़ का रस लगाते हैं तो, इससे हेयर लॉस और हेयर थिनिंग की समस्या कम होती है।
  • हेल्दी स्कैल्प: सिर की त्वचा से जुड़ें इंफेक्शन्स, फोड़े-फुंसियां और डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी आपके बालों को नुकसान पहुंचता है। प्याज़ में एंटीबैक्टेरियल तत्व होते हैं जो, बालों के साथ-साथ सिर की त्वचा यानि स्कैल्प को भी हेल्दी बनाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source