होली खेलने से पहले इस तरह करें Hair Care, बालों पर नहीं चिपकेगा रंग और बाल नहीं बनेंगे रूखे

Holi Hair Care Tips in Hindi: होली खेलने से सिर्फ त्वचा ही नहीं, बालों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए, होली खेलने से पहले आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए, जिससे होली के रंगों से बाल पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : March 13, 2025 3:12 PM IST

Pre Holi Hair Care Tips in Hindi: आज होलिका दहन के बाद 14 मार्च को पूरे देश में धूम-धाम से होली खेली जाएगी। इस दिन लोग खूब मौज-मस्ती और एंज्वॉय करते हैं। होली के दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। होली है-रंगों का त्योहार। इस दिन लोग रंगों से होली खेलना पसंद करते हैं। लेकिन, होली के रंग या कलर सेहत या त्वचा को ही नहीं, बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले प्रॉपर स्किन और हेयर केयर करना जरूरी होता है। हम सभी को लगता है कि होली खेलने से सिर्फ त्वचा खराब होती है। लेकिन, होली के रंग बालों को भी डैमेज, ड्राई और बेजान बना देते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले अपने बालों की देखभाल अच्छी तरह से करें। अगर आप बालों की सही देखभाल करेंगे, तो इससे बाल डैमेज नहीं होंगे। आइए, जानते हैं होली खेलने से पहले बालों की देखभाल कैसे करें (How to do hair care before playing holi)?

होली खेलने से पहले बालों की देखभाल कैसे करें?- Hair Care Tips Before Playing Holi in Hindi

1. बालों पर अच्छी तरह से तेल लगाएं

होली खेलने से पहले बालों को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आपको अपने बालों पर तेल जरूर लगाना चाहिए। होली के रंगों से बालों को सुरक्षित रखने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी होता है। आप होली खेलने से 1-2 घंटे पहले बालों पर अच्छी तरह से तेल लगा लें। इससे बाल डैमेज नहीं होते हैं। साथ ही, बालों से रंग आसानी से निकल जाता है। आप नारियल तेल या ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं।

2. बालों पर एलोवेरा जेल लगाएं

होली खेलने से पहले आपको बालों पर एलोवेरा लगाना चाहिए। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को होली के रंगों से सुरक्षित रखते हैं। एलोवेरा बालों में नमी भी बनाए रखता है। इसके लिए आप बालों और स्कैल्प पर एलोवेरा जेल अच्छी तरह से लगाएं। 20-25 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

3. हेयर सीरम लगाएं

होली खेलने से पहले आपको हेयर सीरम भी जरूर लगाना चाहिए। खासकर, अगर आपके बाल ड्राई और बेजान हैं, तो बालों पर सीरम जरूर अप्लाई करें। हेयर सीरम, बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है। इससे बाल सुरक्षित रहते हैं। हेयर सीरम, बालों को होली के रंगों में मौजूद केमिकल से सुरक्षित रखता है। आप होली खेलने से आधे घंटे पहले बालों पर हेयर सीरम अप्लाई करें। फिर आप बेझिझक होली के रंग खेल सकते हैं। इससे बालों को कोई नुकसान नहीं होगा।

4. बालों पर कैप लगाकर रखें

होली खेलने के दौरान आपको बालों को कैप से कवर करके रखना चाहिए। इससे होली का रंग सीधे बालों तक नहीं पहुंचता है। इससे बालों को नुकसान नहीं होता है और बाल होली के रंगों से सुरक्षित रहते हैं। आप बालों का जूड़ा बना लें। होली खेलने के दौरान बालों को भूलकर भी खुला न छोड़ें। इससे बाल काफी डैमेज हो सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source