Hair Care Remedies: बालों को रखना है नैचुरली ब्लैक, तो करें जटामांसी का इस्तेमाल

जटामांसी के उपयोग से बालों की रंगत काली होती है। काले-घने बालों के लिए आयुर्वेद में इस पौधे के गुणों और प्रभावों के बारे में लिखा गया है।यह, समय से पहले सफेद होने वाले बालों की एक नैचुरल रेमेडी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 24, 2019 3:38 PM IST

बालों की हेल्थ बनाने के लिए आयुर्वेदिक औषधियां (Hair Care Remedies) सुरक्षित तरीका मानी जाती हैं। ऐसी ही एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जटामांसी (Jatamansi) या स्पाइक नार्ड (spikenard)। यह, समय से पहले सफेद होने वाले बालों की एक नैचुरल रेमेडी है। जटामांसी के उपयोग (Benefits of Jatamansi) से बालों की रंगत काली होती है। काले-घने बालों के लिए आयुर्वेद में इस पौधे के गुणों और प्रभावों के बारे में लिखा गया है।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tip: जब लगाएं बालों में मेंहदी, तो ध्यान में रखें शहनाज़ हुसैन की ये हेयर केयर टिप्स।

नैचुरल हेयर कलर है जटामांसी (Benefits of Jatamansi):

आयुर्वेद में जिन भी औषधियों का उपयोग बालों को काला करने के लिए किया जाता है। उनमें, जटामांसी (Jatamansi) को सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। बालों को काला बनाने के अलावा यह और भी तरीकों से बालों को फायदा पहुंचाता है।   दरअसल, नैचुरल होने की वजह से इनके कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं होते। इसीलिए, इन्हें निश्चिंत होकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

बालों को बढ़ने में करता है मदद (Jatamansi):

विभिन्न स्टडीज़ में यह कहा गया है कि, जटामांसी बालों को काला बनाने के अलावा बालों की लम्बाई भी बढ़ाने में मदद करती है। दरअसल, जटामांसी में ऐसे कम्पाउंड्स होते हैं, जो, हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं।

ऐसे करें जटामांसी का प्रयोग:

इस औषधि के फायदे पाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे, तेल में मिलाकर लगाना। बाज़ार में आंवला, जटामांसी और शिकाकई जैसी औषधियां बोतल में भरकर बेची भी जाती हैं। आप भी यही तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं। एक शीशी या कांच के डिब्बे में जटामांसी के टुकड़े भरें। इस बोतल में नारियल का तेल या अपनी पसंद का कोई तेल डालें। 2-3 दिन तक बोतल को यूं ही रख दें। बाद में, बोतल को उल्टा करके किसी कटोरी में तेल टपकने दें। कटोरी में जमा तेल से बालों की मसाज करें। (Benefits of Jatamansi)

यह भी पढ़ें- Hair Fall reasons:कहीं आप भी तो नहीं करते ये ग़लतियां, जो बढ़ाती हैं हेयर फॉल की प्रॉब्लम।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source